1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये पढ़ने की ललक है या होमवर्क न करने का पछतावा? वायरल Video देखकर आप खुद तय कीजिए

ये पढ़ने की ललक है या होमवर्क न करने का पछतावा? वायरल Video देखकर आप खुद तय कीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 06, 2024 03:53 pm IST,  Updated : Nov 06, 2024 03:53 pm IST

एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि आपने ऐसा पहले शायद ही कभी देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आप जब कभी भी सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर विजिट करेंगे तो आपको वहां अलग-अलग कई वीडियो नजर आ ही जाएंगे। उन्हीं में से कई वीडियो ऐसे होंगे जो वायरल हो रहे होते हैं। कभी डांस और एक्टिंग करने वाले लोगों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी रील्स के अतरंगी हरकत करते या फिर खतरनाक स्टंट करने वालों के वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला स्कूटी चलाते हुए कहीं जा रही है। स्कूटी पर आगे एक छोटी बच्ची बैठी हुई है तो वहीं सीट पर सबसे पीछे होकर एक बच्चा बैठा हुआ है जो स्कूल ड्रेस में है। सीट पर बीच में बची जगह पर बच्चे ने कॉपी और किताब को रखा हुआ है और कुछ लिख रहा है। यह वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये बच्चा एक दिन जरूर अपनी मां का नाम रौशन करेगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 55 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक दिन देश का राष्ट्रपति बनेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत मेहनती बच्चा है यार स्कूटी पर भी पढ़ रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा-जल्दी होम वर्क खत्म करके वो भी मौज करेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- पहली बार देखा बच्चा इतना पढ़ाकू है।

ये भी पढ़ें-

मैंगो जूस के साथ रेस्टोरेंट ने ग्लास के लिए भी चार्ज किया पैसा, शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया बिल

EMI बाकी है! सड़क पर खड़ी गाड़ी की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है वायरल, एक बार आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।