1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चचा को डर का मतलब नहीं पता है क्या? चलती ट्रेन में किया खतरनाक स्टंट, Video हुआ वायरल

चचा को डर का मतलब नहीं पता है क्या? चलती ट्रेन में किया खतरनाक स्टंट, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 06, 2024 05:57 pm IST,  Updated : Nov 06, 2024 05:57 pm IST

एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जो चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर ऐसे-ऐसे स्टंट कर रहा है जिसे देखकर आपको डर लगने लगेगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

शख्स ने ट्रेन के दरवाजे पर किया खतरनाक स्टंट- India TV Hindi
शख्स ने ट्रेन के दरवाजे पर किया खतरनाक स्टंट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ छाया ही रहता है। अलग-अलग दिन, अलग-अलग वीडियो और पोस्ट वायरल होते हैं। एक पोस्ट में आपको हंसाने वाला कंटेंट मिलेगा तो उसके अगले ही पोस्ट में कुछ ऐसा नजर आ जाएगा जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे तमाम वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप देखते ही रह जाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स तेज रफ्तार में चलती ट्रेन के दरवाजे पर एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट कर रहा है। वही कभी सीढ़ी पर खड़ा होकर, हैंडल पकड़कर पीछे की तरफ लटक जाता है तो कभी सीढ़ी पर सबसे नीचे तक पहुंच जाता है। इसके बाद वो ऊपर आता है और दरवाजे पर चढ़कर वहां खड़ा हो जाता है। इस तरह के खतरनाक स्टंट वो कर रहा है जो करना बहुत ही गलत है। आप कभी भी इस प्रकार के स्टंट को करने का प्रयास न करें।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @unknownca_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'चाचा की यमराज से पक्की दोस्ती लगती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे अंकल आराम से। दूसरे यूजर ने लिखा- यमराज जी अपने साथ पार्टी करने ले जाएंगे फिर रोते फिरेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- इतना खतरनाक चचा। चौथे यूजर ने लिखा- खतरों के खिलाड़ी इसे कहते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- चचा तो असली हीरो हैं।

ये भी पढ़ें-

ये पढ़ने की ललक है या होमवर्क न करने का पछतावा? वायरल Video देखकर आप खुद तय कीजिए

मैंगो जूस के साथ रेस्टोरेंट ने ग्लास के लिए भी चार्ज किया पैसा, शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया बिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।