1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील बनाने के चक्कर में शख्स के घुटने और चेहरे पर लगी चोट, Video देखकर लोग कर रहे हैं कमेंट

रील बनाने के चक्कर में शख्स के घुटने और चेहरे पर लगी चोट, Video देखकर लोग कर रहे हैं कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 16, 2024 03:48 pm IST,  Updated : Oct 16, 2024 03:48 pm IST

एक लड़के ने रील बनाते हुए कुछ बाइकों को साथ में खड़ा किया। इसके बाद भागकर उनके ऊपर से छलांग लगाने की कोशिश की लेकिन घायल हो गया।

Screen Grab- India TV Hindi
रील बनाते समय शख्स को लगी चोट Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल लोगों के सिर पर रील बनाने का एक अलग ही बुखार चढ़ा हुआ है और यह बुखार उतरने का नाम भी नहीं ले रहा हैं। हर तीसरा या फिर चौथा आदमी आपको सोशल मीडिया पर रील बनाता हुआ मिल ही जाएगा। रील बनाने में वैसे कोई बुराई नहीं है मगर इसके चक्कर में लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं, वो गलत है। कोई पहाड़ी पर डांस करते हुए नजर आता है तो कोई बाइक या फिर कार के साथ खतरनाक स्टंट करता है। कोई ऊंची बिल्डिंग से बिना सेफ्टी के नीचे लटकता है तो कोई किसी और तरह का स्टंट करता है। सोशल मीडिया इस तरह के वायरल वीडियो से भरा हुआ है और उस लिस्ट में अब एक नया वीडियो शामिल होने के लिए वायरल हो रहा है।

ऐसी गलती आप कभी न करें

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक जगह पर तीन बाइक को साथ में खड़ा किया गया है। वहीं एक शख्स कुछ दूरी से भागते हुए आता है और छलांग लगाकर बाइक को पार करने की कोशिश करता है। मगर वो ऊंचाई और स्पीड का सही कैलकुलेशन नहीं कर पाता है और छलांग लगाते समय ही उसका पैर बाइक में टकरा जाता है। इस कारण उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और काफी तेजी से नीचे गिरता है। इस दौरान उसके घुटने और चेहरे पर चोट लग जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @vishvguru0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रील के चक्कर में घुटने तुड़वा लिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आजकल के युवा रिल के चक्कर में बर्बाद हो रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- रील के चक्कर में खुद को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या मिला इसको ये करके। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा भी नहीं करना चाहिए था।

ये भी पढ़ें-

हर कुत्ते का दिन आता है! गीज़ा के महान पिरामिड पर चढ़ा कुत्ता, Video देख लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

सैलून में शख्स ने बार्बर के साथ किया गजब का प्रैंक, Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।