1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सैलून में शख्स ने बार्बर के साथ किया गजब का प्रैंक, Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

सैलून में शख्स ने बार्बर के साथ किया गजब का प्रैंक, Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 16, 2024 01:59 pm IST,  Updated : Oct 16, 2024 01:59 pm IST

एक शख्स ने सैलून में जाकर नाई के साथ बहुत ही अलग तरह का प्रैंक किया जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। प्रैंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने नाई के साथ बहुत अनोखा प्रैंक Image Source : SOCIAL MEDIA

आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने कई तरह वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी अनोखे जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। इसके अलावा खतरनाक स्टंट, डांस, अजीब हरकत, अतरंगी चीजें करते लोगों के भी कई वीडियो वायरल होते हैं। इन सभी से हटके कभी-कभी प्रैंक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। जिन्हें प्रैंक के बारे में नहीं पता, उन्हें बता दें कि यह भी एक तरह का मजाक होता है। इसमें जिसके साथ मजाक किया जाता है उसे कुछ भी पता नहीं होता है और फिर उसका रिएक्शन और उसके हाव-भाव को कैमरे में कैद किया जाता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही प्रैंक वीडियो वायरल हो रहा है।

शख्स ने नाई के साथ किया प्रैंक

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स कुर्सी पर बैठा हुआ। शख्स गंजा है और सैलून में जाकर कुर्सी पर बैठा हुआ है। वहीं नाई उस शख्स के बालों को ब्रश से साफ करता है। इसके बाद नाई किसी काम से दूसरी तरफ जाता है और तभी शख्स नकली बालों वाला विग सिर पर पहन लेता है। इसके बाद जब नाई वापस आता है तो वो हैरान हो जाता है कि इसके सिर पर बाल कहां से आ गए। इसके बाद वह काफी देर तक सोचता और हैरान होता हुआ ही नजर आता है। इस दौरान वह शख्स जिसने प्रैंक किया है, वो बहुत नॉर्मल बैठा हुआ नजर आता है जैसे कुछ हुआ ही नहीं है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @Fun_Viral_Vids नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बार्बर के चेहरे का लुक प्राइसलेस है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- क्या अनोखा प्रैंक था, बेचारे नाई को इसका बिलकुल भी अंदाज़ा नहीं था। दूसरे यूजर ने लिखा- वो अपनी पूरी जिंदगी सोचता रहेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- वो अब से अपनी आंखों पर कभी यकीन नहीं करेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- बार्बर सोच रहा है कि बाल कहां से आ गए।

ये भी पढ़ें-

जा-जा बाप को फोन कर! मुंबई लोकल में दो महिलाओं के बीच हुआ क्लेश, Video हो रहा है वायरल

चैन छीनकर भागने की तैयारी में था चोर, तभी बस ड्राइवर ने दिखाया अपना कमाल, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।