1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्टंट दिखा रहा था लड़का, देखते ही पीछे पड़े गई पुलिस, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

स्टंट दिखा रहा था लड़का, देखते ही पीछे पड़े गई पुलिस, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 06, 2024 10:51 am IST,  Updated : Oct 06, 2024 10:51 am IST

बीच सड़क पर स्टंट कर रहे एक लड़के के पीछे पुलिस पड़ गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट कर लड़के के खूब मजे भी ले रहे हैं।

स्टंट दिखाते बाइक सवार युवक के पीछे पुलिस पड़ गई- India TV Hindi
स्टंट दिखाते बाइक सवार युवक के पीछे पुलिस पड़ गई Image Source : SOCIAL MEDIA

स्टंट करना जानलेवा हो सकता है। ऐसे में आप खुद के साथ-साथ दूसरों की जिंदगियां भी खतरे में डालते हैं। सोशल मीडिया पर आपको ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जहां स्टंट करना लोगों पर इतना भारी पड़ता है कि उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है। इन सबके बावजूद स्टंटबाजों को यह बात बिल्कुल भी समझ में नहीं आती। पुलिस इसे लेकर उन पर कार्रवाई भी करती है। लेकिन आदत से मजबूर स्टंट करने वाले अपनी इस हरकत से कभी बाज नहीं आते। मजबूरन पुलिस को और सख्ती दिखानी पड़ती है।

Related Stories

स्टंट दिखाना पड़ गया भारी

फिलहाल सोशल मीडिया पर स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस की ऐसी ही मुस्तैदी का वीडियो देखने को मिल रहा है। जहां एक बाइक सवार बीच सड़क पर स्टंट करना शुरू कर देता है। वह अपनी बाइक के अगले पहिया को उठाकर पिछले पहिए के बल ड्राइव करते नजर आ रहा है। जैसे ही वह कुछ दूर आगे बढ़ता है, तभी एक मोड़ पर पुलिस वाले की नजर उस पर पड़ जाती है। फिर क्या था, पुलिस की गाड़ी देखते ही स्टंट कर रहा लड़का बड़ी ही फुर्ती में अपनी बाइक को मोड़ता है और वह से फुर्र हो जाता है। जिसके बाद पुलिस भी उसके पीछे पड़ जाती है और लड़के को पकड़ने के लिए निकल पड़ती है।

कमेंट कर लोग ले रहे हैं मजे

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है और स्टंट कर रहे लड़के को पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद उसके परिणाम की कल्पना की है। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि, "पकड़े जाने के बाद अब वह बाइक पर ठीक से बैठ भी नहीं पा रहा होगा।" वहीं, कुछ अन्य लोगों ने लिखा - अब तो इसकी खैर नहीं। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया।  

ये भी पढ़ें:

बेटे के स्टंट करने की आदत से परेशान पिता ने फूंक डाली बाइक, Video देख लोगों ने बताया सही फैसला

बीच सड़क पर युवक महिला से करने लगे जबरदस्ती, CCTV में रिकॉर्ड हुआ Video आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।