1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यमराज का जिगरी निकला यह लड़का, व्यस्त सड़क पर दिखाए एक से एक खतरनाक स्टंट, Video में लोग गिरने का करते रहे इंतजार

यमराज का जिगरी निकला यह लड़का, व्यस्त सड़क पर दिखाए एक से एक खतरनाक स्टंट, Video में लोग गिरने का करते रहे इंतजार

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 01, 2024 02:06 pm IST,  Updated : Oct 01, 2024 02:39 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए अपनी बाइक तेजी से दौड़ा रहा है। इतना ही नहीं सड़क पर अन्य गाड़ियां भी चल रही हैं लेकिन लड़का स्टंट करते हुए ही फुल स्पीड में भागे जा रहा है।

बाइक से स्टंट करता लड़का- India TV Hindi
बाइक से स्टंट करता लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

खतरनाक स्टंट के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लड़को पर स्टंट का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। इस चक्कर में कई बार लोग हादसे का शिकार भी हो जाते हैं, फिर भी वह अजीबोगरीब और खतरनाक स्टंट करने से बाज नहीं आते। पुलिस कार्रवाई से भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। हाल में एक ऐसे ही स्टंटबाज का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो व्यस्त सड़क पर अपनी बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनवा रहा है। इस दौरान स्टंट के चक्कर में उसे अपनी जान की भी परवाह नहीं है।

वीडियो देख अटक जाएंगी आपकी सांसे

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का बिना शर्ट पहने बाइक चला रहा है। वह बीच सड़क पर बाइक चलाते हुए जबरदस्त स्टंट कर रहा है, इस दौरान वह कभी बाइक के अगले पहिए को उटाकर बाइक दौड़ा रहा है तो कभी जिग-जैग स्टाइल में बाइक चला रहा है। स्टंट का इतना खतरनाक वीडियो शायद ही आपने कभी देखा होगा। युवक बीच सड़क पर झूम-झूमकर बाइक चला रहा है, कई बार तो वह बाइक को हवा में उछालते हुए दिख रहा है। साथ ही भीड़ में भी वह स्टंट करते हुए अपनी मोटरसाइकिल तो बड़ी तेजी से भगा रहा है। उसे इस बात का जरा सा भी डर नहीं है कि अगर थोड़ी सी भी बाइक की बैलेंस बिगड़ी तो शायद ही उसकी जान बच पाएगी। खुद के साथ-साथ वह दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहा है।

लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट 

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @real_editor__sonu.raj नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं तमाम लोगों ने लड़के के ऊपर कार्रवाई करने की भी बात कही है। कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लड़के के इस स्टंट को काफी खतरनाक बताया। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - यमराज के साथ उठना बैठना है इसका। दूसरे ने लिखा - यमराज का जिगरी है ये तो। तीसरे ने लिखा - भाई यमराज से दोस्ती करके आया है। चौथे ने लिखा - कौन-कौन इसके गिरने का इंतजार कर रहा है। 

ये भी पढ़ें:

Video: शादी वाले दिन दुल्हन के माता-पिता ने दिया ऐसा गिफ्ट, खुशी के मारे उछलने लगा कपल

Sea Beach पर मौज कर रहे थे लोग, अचानक सिर के ऊपर से गुजरा प्लेन, खड़े-खड़े लोगों के सूख गए प्राण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।