1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: शादी वाले दिन दुल्हन के माता-पिता ने दिया ऐसा गिफ्ट, खुशी के मारे उछलने लगा कपल

Video: शादी वाले दिन दुल्हन के माता-पिता ने दिया ऐसा गिफ्ट, खुशी के मारे उछलने लगा कपल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 01, 2024 09:41 am IST,  Updated : Oct 01, 2024 09:42 am IST

आप सोच रहे होंगे कि मां-बाप ने ऐसा कौन सा अनोखा गिफ्ट दे दिया, जो कपल इतने खुश हो गए। यह आपको इस वीडियो को देखने के बाद ही पता चलेगा।

गिफ्ट मिलने के बाद खुशी से झूम उठा कपल- India TV Hindi
गिफ्ट मिलने के बाद खुशी से झूम उठा कपल Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन को लोग उपहार भेंट करते हैं। मां-बाप से लेकर दोस्त-रिश्तेदार, सभी लोग गिफ्ट लेकर उन्हें अपना प्यार देने पहुंचते हैं। माता-पिता अक्सर अपने बच्चों को उनकी शादी पर गाड़ी, बंगला, गहने-जेवर देते हैं। लेकिन हाल में ही शादी के एक जोड़े को उनके माता-पिता ने उपहार में जो दिया वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह अनोखा गिफ्ट पाकर दूल्हा-दुल्हन इतना खुश हुए कि वे खुशी के मारे उछलने लगे।  

लड़की के मम्मी-पापा ने कपल को दिया सरप्राइज

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की के माता-पिता मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन को एक लिफाफा पकड़ाते हैं। जब दूल्हा उस लिफाफे को खोलता है तो उसके अंदर से जो निकलता है उसे देखकर दूल्हा-दुल्हन चौंक जाते हैं और वह खुशी के मारे उछलने लगते हैं। फिर दूल्हा बताता है कि उसके ससुर जी ने उसे गिफ्ट के तौर पर मुंबई में आयोजित हो रहे कोल्डप्ले कॉन्सर्ट का टिकट दिया है। वीडियो देख यह कहा जा सकता है कि दूल्हा जरूर कोल्डप्ले का बहुत बड़ा फैन है। जिसके लिए उसके ससुर ने उसकी शादी पर यह खास तोहफा दिया है। मालूम हो कि कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की टिकट बुकिंग शुरू होते ही सारी टिकटें तुरंत बिक गईं थी। जिसके बाद टिकटों की कालाबाजारी भी शुरू हो गई। कोल्डप्ले के लिए टिकट की इस मारामारी में कपल के लिए कॉन्सर्ट का टिकट अरेंज करना बहुत ही बड़ी बात है। कपल अपने इस तोहफे को जीवन भर याद रखेगा। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि दुल्हन खुशी से अपने पापा का हाथ चूमती है और फिर उसकी मां उसका माथा चूम लेती है।

वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @thisisutsaviandsmeet नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे ढाई मिलियन लोगों ने देखा और 1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कमेट सेक्शन में लोगों के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - कहीं इन लोगों ने कोल्डप्ले की टिकट के लिए ही शादी तो नहीं कर ली। दूसरे ने लिखा - मैं तभी शादी करूंगी जब मुझे भी कोई ऐसा ही गिफ्ट देगा। तीसरे ने लिखा - एक पापा ही हैं, जो ऐसा सरप्राइज दे सकते हैं। चौथे ने लिखा - इस वीडियो को देखने के बाद मुझे तो ऐसा लग रहा, जैसे मैं घर वालों को बोल ही दूं कि मेरे लिए रिश्ता देखना शुरू कर दें।

ये भी पढ़ें:

Video: गली अंजनेया स्वामी मंदिर में दान के पैसे हो रहे थे चोरी, सालों से चल रही थी घपलेबाजी, घटिया करतूत आई सामने

फिर से दोहराई गई वो कहानी! कछुए और खरगोश की कराई गई रेस, Video में देखिए किसने मारी बाजी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।