1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हर कुत्ते का दिन आता है! गीज़ा के महान पिरामिड पर चढ़ा कुत्ता, Video देख लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

हर कुत्ते का दिन आता है! गीज़ा के महान पिरामिड पर चढ़ा कुत्ता, Video देख लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 16, 2024 02:43 pm IST,  Updated : Oct 16, 2024 02:43 pm IST

एक कुत्ते ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसे देखने के बाद आप हैरान भी होंगे और आपको अपनी आंखों पर यकीन करना भी मुश्किल होगा। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
गीजा के पिरामिड पर चढ़ा हुआ दिखा कुत्ता Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में भी जितनी भी अतरंगी चीजें हैं या फिर कुछ अनोखी घटना है, वो एक न एक दिन आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाएगा। कभी देर से तो कभी तुरंत ही वीडियो वायरल हो जाता है लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल जरूर होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने तो ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको अलग तरह से हैरान करेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

पिरामिड पर चढ़ गया कुत्ता

गीजा के महान पिरामिड के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा। यह मिस्त्र का सबसे बड़ा पिरामिड है जिसका वीडियो अभी वायरल हो रहा है। दरअसल एक शख्स मोटर पैराग्लाइडिंग के जरिए आसमान की ऊंचाइयों में मजे कर रहे था और इसी दौरान उसे नजर आया कि गीजा के पिरामिड पर एक कुत्ता चढ़ा हुआ है। कैमरे को जूम करके उस शख्स ने कुत्ते को दिखाया और यही वो कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दूर से ही सही मगर पिरामिड पर चढ़ा हुआ कुत्ता नजर आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर marshallmosher नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक कुत्ता गीज़ा के महान पिरामिड तक चढ़ गया। क्या आपको लगता है कि वह वहाँ रहता है?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और वहीं 6 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हर कुत्ते का दिन आता है। दूसरे यूजर ने लिखा- उसका कोई भी दोस्त उस पर यकीन नहीं करेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- यह कुत्ता जेल जाएगा। चौथे यूजर ने लिखा- लगता है कि रात को टॉम क्रूज की फिल्म देख ली। एक अन्य यूजर ने लिखा- कोई उसे बचा लो।

ये भी पढ़ें-

सैलून में शख्स ने बार्बर के साथ किया गजब का प्रैंक, Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

जा-जा बाप को फोन कर! मुंबई लोकल में दो महिलाओं के बीच हुआ क्लेश, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।