1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की को बैठाकर लहराते हुए बाइक चलाते शख्स का Video वायरल, जानें लोगों ने क्या कहा

लड़की को बैठाकर लहराते हुए बाइक चलाते शख्स का Video वायरल, जानें लोगों ने क्या कहा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 03, 2024 05:56 pm IST,  Updated : Nov 03, 2024 05:56 pm IST

एक शख्स का बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बाइक की पीछे वाली सीट पर लड़की बैठी है और लड़का बहुत ही लापरवाही से बाइक चला रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने लहराकर बाइक चलाई Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए अजीब हरकत करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा जुगाड़, स्टंट, टैलेंट आदि के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप हर दिन अलग-अलग वायरल वीडियो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे हम स्टंट की कैटेगरी में रख सकते हैं क्योंकि एक लड़का बहुत ही लापरवाही के साथ बाइक चला रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि खाली सड़क पर देर रात एक शख्स बाइक चला रहा है। बाइक पर उसके पीछे एक लड़की भी बैठी है। और इसके बावजूद लड़का बाइक को लहराते हुए चला रहा है। जिस तरह सांप रेंगते हुए चलता है, शख्स कुछ उसी तरह बाइक को लहरा है। वीडियो में कुछ सेकंड के लिए एक दूसरी बाइक पर बैठे कुछ लोग नजर आते हैं और वो बाइक भी उसी तरह लहरते हुए चला रहे हैं। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई मगर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ragini1Im नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसकी गर्लफ्रेंड की भी हिम्मत देखो, बैठी ही रही। मैं पूरा वीडियो इसलिए देखी कि गिरेंगे कब लेकिन गिरे हुए लोग गिरते कहां।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लहरा रहा है बिल्कुल। दूसरे यूजर ने लिखा- कितने अजीब हैं ये लोग। तीसरे यूजर ने लिखा- शुद्ध भाषा में इसी को बदतमीजी कहते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- बिल्कुल डर नहीं है इनको।

ये भी पढ़ें-

महिला का यह Video देखकर अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, लोग कर रहे हैं कमेंट्स

ये कैसा-कैसा जुगाड़ कर रहे हैं लोग! ऐसा फोन होल्डर अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा होगा, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।