1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला टीचर ने क्लास में बच्चों को बताई एक गजब की ट्रिक, Video देखकर आप भी घर में करेंगे ट्राई

महिला टीचर ने क्लास में बच्चों को बताई एक गजब की ट्रिक, Video देखकर आप भी घर में करेंगे ट्राई

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 03, 2024 02:38 pm IST,  Updated : Nov 03, 2024 02:38 pm IST

सोशल मीडिया पर एक क्लासरूम में चल रही फन एक्टिविटी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान टीचर ने बच्चों को जो ट्रिक बताई, उसके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई वीडियो को लोग पोस्ट करते हैं। किसी वीडियो में लड़ाई नजर आती है तो किसी वीडियो में अतरंगी हरकत करते लोग दिखते हैं। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो को लोग पोस्ट करते हैं। इन सभी वीडियो में से जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आप भी हर रोज अलग-अलग वायरल वीडियो देखते होंगे। अभी एक फन एक्टिविटी का वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हैरान भी करेगा और कुछ नया सीखने में मदद भी करेगा। आइए आपको बताते हैं।

टीचर ने बच्चों को क्या बताया?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि महिला टीचर दीवार के पास खड़ी हो जाती है और एक हाथ को दीवार के सबसे नीचे तक ले जाती है। और उसी पोजिशन में अपने दूसरे हाथ को ऊपर की तरफ ले जाती है, जहां तक जा सकता है। उस जगह पर मार्क करती है और फिर जब वो खड़ी होती है तो उसकी हाईट उसी मार्क तक होती है। इसके बाद यह ट्रिक एक बच्चा भी ट्राई करता है और उसके साथ भी ऐसा ही होता है। इस तरह टीचर बच्चों को एक गजब की ट्रिक बताती है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sapna_primaryclasses नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा तो है ही, उसके साथ 3 लाख से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कोई भी इस लेवल तक नहीं सोच सकता मैम। दूसरे यूजर ने लिखा- यह गलत है क्योंकि कुछ लोगों के हाथ और पैर लंबे होते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- हैकर है भाई हैकर। वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- मैम मेरे एक दोस्त का हाथ नहीं है।

ये भी पढ़ें-

रील के लिए बाइक पर स्टंट करके दिखा रहा था शख्स, फिर जो हुआ अब कभी नहीं करेगा ऐसी गलती, देखें Video

फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए बना हुआ कवर हो रहा है वायरल, Video देख लोग बोले- 'बहुत खतरनाक है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।