1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चटाई पर सोती महिला के पास आ गया सांप, Video देखकर आपके उड़ जाएंगे होश

चटाई पर सोती महिला के पास आ गया सांप, Video देखकर आपके उड़ जाएंगे होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 03, 2024 11:58 am IST,  Updated : Nov 03, 2024 11:58 am IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से दंग हो जाएंगे। इस वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन भी दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
महिला के पास अचानक आया सांप Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ देर भी ऑनलाइन होते हैं तो आपने ऐसे तमाम वायरल वीडियो देखे होंगे। लड़ाई और डांस के वीडियो का वायरल होना तो आम है। मगर इसके अलावा टैलेंट, जुगाड़ आदि के भी वीडियो वायरल होते हैं। मगर अभी सांप का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो को काफी लोगों ने देखा और उनमें से कई लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला किसी जगह पर सो रही है। महिला चटाई पर सो रही है और वहीं महिला की पीठ की तरफ एक सांप रेंगता हुआ नजर आता है। वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि सांप महिला के शरीर पर चढ़ा हुआ है और वहां से उतरकर नीचे रेंगने लगता है। ऐसा लगता है जैसे वो वहां से निकलने के लिए जगह खोज रहा है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई, मगर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर india.yatra नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और 33 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतिहास गवाह है कि कैमरामैन ने कभी किसी की मदद नहीं की। दूसरे यूजर ने लिखा- वीडियो बनाने वाला इंतजार कर रहा है काटने का। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे लग रहा है कि ये सपेरा है।

ये भी पढ़ें-

मम्मी के हाथ न लगे बस! शख्स ने बनाया ऐसा जूता कि हो गया वायरल, Video देख लोगों ने भी किए कमेंट

भाई ने VIP सीट बुक किया है! कोचिंग में पढ़ाई करते लड़के का Video हुआ वायरल, देखकर लोग कर रहे हैं कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।