1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मम्मी के हाथ न लगे बस! शख्स ने बनाया ऐसा जूता कि हो गया वायरल, Video देख लोगों ने भी किए कमेंट

मम्मी के हाथ न लगे बस! शख्स ने बनाया ऐसा जूता कि हो गया वायरल, Video देख लोगों ने भी किए कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 03, 2024 10:48 am IST,  Updated : Nov 03, 2024 10:48 am IST

एक शख्स ने ऐसा जूता बनाया जिसके बारे में आपने कभी सोचा तक नहीं होगा। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट्स किए हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने बनाया लोहे का जूता Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वायरल वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है और इस अड्डे पर हर दिन आपको कई वीडियो देखने को मिलते हैं। आप अगर इंस्टाग्राम या फिर ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं तो आपको पता ही होगा कि सबसे ज्यादा वायरल वीडियो यहीं देखने को मिलते हैं। कभी लड़ाई करने वालों के वीडियो वायरल हो जाते हैं तो किसी वीडियो में शानदार जुगाड़ देखने को मिलता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स लोहे का बड़ा सा प्लेट जमीन पर रखता है। उसपर अपने पैर रखकर मार्क करता है और फिर उसे उसी आकार में काटता है। उसको अच्छी फिनिशिंग देने के बाद नीचे हील लगाता है और ऊपर लोहा जोड़कर कुछ ही देर में वो लोहे का जूता बना देता है। जी हां, शख्स ने लोहे का जूता बनाया जिस कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। लोगों के कमेंट्स जानने से पहले आप एक बार वायरल वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shakirbatli नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 62 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मम्मी के हाथ न लगे बस। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी कहो हुनर तो है बंदे में। तीसरे यूजर ने लिखा- पूरी जिंदगी घिस जाएगी पर जूता नहीं घिसेगा। चौथे यूजर ने लिखा- 100 साल की वारंटी। एक अन्य यूजर ने लिखा- बस समय समय पर पेंट करना होगा।

ये भी पढ़ें-

भाई ने VIP सीट बुक किया है! कोचिंग में पढ़ाई करते लड़के का Video हुआ वायरल, देखकर लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इनको तो पुलिस का भी डर नहीं है, लड़ाई रोकने पहुंची तो पुलिसवाले को ही तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, Video हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।