1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील के लिए बाइक पर स्टंट करके दिखा रहा था शख्स, फिर जो हुआ अब कभी नहीं करेगा ऐसी गलती, देखें Video

रील के लिए बाइक पर स्टंट करके दिखा रहा था शख्स, फिर जो हुआ अब कभी नहीं करेगा ऐसी गलती, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 03, 2024 01:46 pm IST,  Updated : Nov 03, 2024 01:46 pm IST

एक शख्स बाइक पर स्टंट कर रहा था और इस दौरान अपना वीडियो बनवा रहा था। मगर उसके साथ अगले ही पल जो हुआ, वो अब दोबारा स्टंट करने के बारे में सोचेगा भी नहीं।

Screen Grab- India TV Hindi
बाइक पर स्टंट करते हुए गिरा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल लोगों के सिर पर रील्स बनाने का बुखार चढ़ा हुआ है। हर दूसरा या तीसरा आदमी सोशल मीडिया पर इसलिए है क्योंकि उसे रील्स बनाकर वहां पोस्ट करता है। रील्स बनाने में कोई दिक्कत नहीं है मगर उसके चक्कर में लोग जिस तरह का खतरनाक स्टंट करते हैं, उसमें दिक्कत है। खतरनाक स्टंट करने के दौरान अधिकतर लोगों के साथ कुछ ऐसा हो जाता है जिससे उनकी जान पर बात बन आती है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स स्टंट करता दिखा और अगले ही पल उसे ऐसा करना भारी भी पड़ गया।

स्टंट करना शख्स को पड़ा भारी

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स बाइक पर स्टंट करता दिखता है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स काफी दूर से बाइक चलाते हुए आ रहा है। इस दौरान वह सीट पर बैठा नहीं है बल्कि फूट रेस्ट पर पैर रखते हुए वह खड़ा है। जब कैमरे के करीब आता है तो वो अपने हाथों को हवा में उठा लेता है। मगर कैमरे के काफी करीब आते ही वो बाइक को रोकने के लिए हैंडल पकड़ता है और इसी दौरान बाइक स्लिप हो जाती है और वो सामने पड़े कीचड़ में गिर जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Uttam_mali18 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कंटेंट ऐसा बनाओ की कोई आपकी कॉपी न कर सके।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 67 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह तो बहुत घातक है। दूसरे यूजर ने लिखा- कोई भी कॉपी न करें। तीसरे यूजर ने लिखा- बुरा हुआ इसके साथ। एक अन्य यूजर ने लिखा- कॉपी तो छोड़ो कोई सोचे भी नहीं।

ये भी पढ़ें-

फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए बना हुआ कवर हो रहा है वायरल, Video देख लोग बोले- 'बहुत खतरनाक है'

चटाई पर सोती महिला के पास आ गया सांप, Video देखकर आपके उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।