1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला का यह Video देखकर अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, लोग कर रहे हैं कमेंट्स

महिला का यह Video देखकर अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, लोग कर रहे हैं कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 03, 2024 04:55 pm IST,  Updated : Nov 03, 2024 04:55 pm IST

कंस्ट्रक्शन साइट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहां इस्तेमाल हो रहे कंस्ट्रक्शन लिफ्ट का महिला ने जो उपयोग किया, उसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
नीचे आने के लिए महिला ने अपनाया ये खतरनाक तरीका Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वीडियो पोस्ट होते हैं और उन्हीं वीडियो में से कुछ ऐसे वीडियो निकल जाते हैं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान हो जाता है क्योंकि उसने कभी उस नजारे की कल्पना तक नहीं की होती है। आपने अब तक ऐसे कई वायरल वीडियो देखे होंगे और हर वीडियो को देखने के बाद आपका रिएक्शन भी अलग-अलग रहा होगा। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कुछ लोग मजाकिया कमेंट कर रहे हैं तो कुछ उसे गंभीरता से ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने देखा होगा कि जब किसी घर के छत की ढलाई होती है तो वहां पर एक कंक्रीट मिक्सर मशीन होता है जो सीमेंट को अच्छे से मिलाने का काम करता है। उसके साथ ही वहां पर एक कंस्ट्रक्शन लिफ्ट होता है जो उस मसाले को ऊपर तक पहुंचाता है। लेकिन क्या आपने कभी इस लिफ्ट से किसी महिला को ऊपर से नीचे उतरते हुए देखा है? वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला उस मशीन के जरिए नीचे उतर रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये बनी ही अलग हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सब पर भारी भारतीय नारी। दूसरे यूजर ने लिखा- ओ भाईसाहब UFO, एलियन स्टंट करते हुए आ रहा है जी। तीसरे यूजर ने लिखा- इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। वहीं कुछ लोगों ने इसे गंभीरता से लिया। एक यूजर ने लिखा- यह मजाक नहीं है, एक गलती और सब खराब हो जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई खतरनाक है, अगर कल गिर गई तो RIP लिखते रहोगे।

ये भी पढ़ें-

ये कैसा-कैसा जुगाड़ कर रहे हैं लोग! ऐसा फोन होल्डर अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा होगा, देखें वायरल Video

एक जुगाड़ ऐसा भी! खराब आयरन का ऐसा इस्तेमाल देखकर आप हो जाएंगे हैरान, देखें वायरल पोस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।