1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक जुगाड़ ऐसा भी! खराब आयरन का ऐसा इस्तेमाल देखकर आप हो जाएंगे हैरान, देखें वायरल पोस्ट

एक जुगाड़ ऐसा भी! खराब आयरन का ऐसा इस्तेमाल देखकर आप हो जाएंगे हैरान, देखें वायरल पोस्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 03, 2024 02:52 pm IST,  Updated : Nov 03, 2024 02:55 pm IST

एक शख्स ने दरवाजे के हैंडल के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया जिसे देखकर आप उसके दिमाग की तारिफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे। शख्स के जुगाड़ की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जुगाड़ की फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कमी नहीं है। उन्हें जैसे ही मौका मिलता है या फिर जरूरत पड़ती है तो वो सबसे पहले जुगाड़ की तरफ देखते हैं। जितने भी लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, वो इस बात से सहमत होंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर ही जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। कभी लोग कूलर का जुगाड़ कर लेते हैं तो कभी कपड़े प्रेस करने दूसरा तरीका खोज निकालते हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है और उस फोटो में एक गजब का जुगाड़ देखने को मिला। आइए आपको उस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

आप सभी के घर में लगे दरवाजे का हैंडल जब खराब हो जाता है तो आप क्या करते हैं? जाहिर सी बात कि आप नया हैंडल लगवाते होंगे। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो इसमें जुगाड़ लगा लेते हैं। वायरल हो रहे पोस्ट में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। शख्स के घर के दरवाजे का हैंडल खराब हुआ तो उसने खराब आयरन को हैंडल की जगह पर लगा दिया और फिर वो नया हैंडल बन गया। इसकी एक फोटो भी वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

Screen Grab
Image Source : SOCIAL MEDIAशख्स ने दरवाजे के हैंडल में भी लगा दिया जुगाड़

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BabaXwale नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। उस फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वाह क्या दिमाग लगाया है कारीगर ने।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये क्या जुगाड़ है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत शानदार दिमाग लगाया है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह जुगाड़ वाली टेक्निक इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- इस कारीगर को 5 लाख नहीं 50 लाख देंगे।

ये भी पढ़ें-

रील के लिए बाइक पर स्टंट करके दिखा रहा था शख्स, फिर जो हुआ अब कभी नहीं करेगा ऐसी गलती, देखें Video

फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए बना हुआ कवर हो रहा है वायरल, Video देख लोग बोले- 'बहुत खतरनाक है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।