1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक पर शख्स ने किया बहुत खतरनाक स्टंट, Video देख लोगों ने पूछा- 'भाई उतरेगा कैसे?'

बाइक पर शख्स ने किया बहुत खतरनाक स्टंट, Video देख लोगों ने पूछा- 'भाई उतरेगा कैसे?'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 28, 2024 09:50 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 09:50 pm IST

एक शख्स ने बाइक पर ऐसा स्टंट किया जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा और वीडियो को देखने के बाद आप हैरान भी होंगे। वहीं कई लोगों ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग अपने अकाउंट से पोस्ट करते रहते हैं। उन्हीं वीडियो में से जो वीडियो अनोखे होते हैं या फिर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल हो जाते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने ऐसे तमाम वायरल वीडियो देखे ही होंगे। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी छोटी बात पर लड़ते हुए लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा स्टंट के वीडियो भी काफी वायरल होते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

बाइक पर शख्स ने किया स्टंट

आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई वायरल वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स बाइक के आगे वाले पहिए को हवा में उठाकर चला रहा है। लेकिन इसमें ट्विस्ट यह है कि उसके पैर को उसने पीछे चली रही बाइक के हैंडल के पास फंसा रखा है। मतलब शख्स के बाइक का आगे वाला पहिया तो हवा में है ही, इसके साथ वो भी हवा में ही है, वो बाइक की सीट पर नहीं बैठा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर subha03rider_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अल्ट्रा प्रो राइडर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 99 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने पूछा- भाई उतरेगा कैसे? एक यूजर ने कमेंट किया- अब कोई कॉपी करके दिखाए। दूसरे यूजर ने लिखा- हैकर है भाई हैकर। एक अन्य यूजर ने लिखा- कौन कौन गिरने का इंतजार कर रहा है मेरी तरह।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने घर को ऐसा सजाया कि हो गया वायरल, Video देख इंटरनेट की जनता ने भी किया रिएक्ट

इस बच्चे की उम्र छोटी है मगर दिल बहुत बड़ा है, Video देखकर आप खुद कहेंगे यह बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।