1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने घर को ऐसा सजाया कि हो गया वायरल, Video देख इंटरनेट की जनता ने भी किया रिएक्ट

शख्स ने घर को ऐसा सजाया कि हो गया वायरल, Video देख इंटरनेट की जनता ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 28, 2024 09:24 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 09:24 pm IST

सोशल मीडिया पर एक घर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहे घर को लाइट से सजाया गया है मगर वीडियो को जब आप देखेंगे तो आप हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

अभी दिवाली आने वाली है जिसको लेकर आप उत्साहित तो जरूर होंगे। दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिसका इंतजार बच्चे से लेकर बुढ़ा तक, हर कोई करता है। त्योहार के आने से पहले ही सोशल मीडिया पर इसके नजारे देखने को मिल जाते हैं। पुराने या फिर बहुत वायरल वीडियो एक बार फिर वायरल होने लगते हैं। उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ नए वीडियो भी वायरल होते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक घर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपने घर को सजाया हुआ है जैसे दिवाली में लोग आमतौर पर करते ही हैं। मगर इस शख्स के घर की सजावट ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि शख्स ने अपने घर की बाहरी दीवार को पूरी तरह से लाइट्स से ढक दिया है। और इसमें एक या दो नहीं बल्कि कई तरह की लाइटें लगी हुई हैं जो बारी-बार जल रही हैं। जितनी तेजी से लाइट्स बदल रही हैं, उन्हें देखे के बाद आपको एक पल के लिए क्लब की याद आ जाएगी। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वीडियो ने इंटरनेट की जनता का ध्यान खूब खींचा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Niteshshukla51 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सोच रहा हूं इस बार दिवाली पर यही वाली झालर और लाइट लगवा दूं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 49 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये बड़ी खतरनाक लाइट्स हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे कैसी लाइटिंग है। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह वाह क्या बात है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा झालर कहां मिलता है भाई?

ये भी पढ़ें-

इस बच्चे की उम्र छोटी है मगर दिल बहुत बड़ा है, Video देखकर आप खुद कहेंगे यह बात

इस जुगाड़ को देख Phone Pay बनाने वाला भी हैरान हो जाएगा, Video सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।