1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बच्चे की उम्र छोटी है मगर दिल बहुत बड़ा है, Video देखकर आप खुद कहेंगे यह बात

इस बच्चे की उम्र छोटी है मगर दिल बहुत बड़ा है, Video देखकर आप खुद कहेंगे यह बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 28, 2024 09:04 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 09:04 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान पर आ जाएगी और आप बच्चे के साथ उसके माता-पिता की भी तारीफ करने लगेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होता जिन्हें देखने के बाद लोग भी उसके मुताबिक रिएक्ट करते हैं। कभी लड़ाई-झगड़े का वीडियो वायरल होता है तो कभी हंसी मजाक वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी जुगाड़, स्टंट, डांस, टैलेंट आदि के वीडियो भी वायरल होते हैं। खैर अभी इन सभी से हटके एक अलग वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला सड़क के किनारे बैठी हुई है जो शायद भीख मांग रही है। उसके पास एक बच्चा पहुंचा जिसे महिला ने काफी प्यार दिखाती है। बच्चा बाय बोलकर वापस लौटता है कि तभी उसके साथ मौजूद शख्स महिला को पैसे देने के लिए कहता है जो बच्चे के हाथ में था। पहले तो बच्चे का मन नहीं था मगर फिर वो महिला को पैसे देकर वहां से आ जाता है। इसके बाद जाते-जाते महिला को बाय बोलकर भी जाता है। इसी कारण यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Remo D'souza ने अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह कितना प्यारा है, इस बच्चे के मात-पिता के प्रति मेरा पूरा सम्मान है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- बहुत प्यारा वीडियो। दूसरे यूजर ने लिखा- सच में बहुत प्यारा, इसने मेरा पूरा दिन बना दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- इसके माता-पिता सम्मान के हकदार हैं। वहीं कई यूजर्स ने दिल की इमोजी शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें-

इस जुगाड़ को देख Phone Pay बनाने वाला भी हैरान हो जाएगा, Video सोशल मीडिया पर वायरल

एक माचिस और खेल खत्म! महिला के बालों का स्टाइल हुआ वायरल, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।