1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए शख्स ने जान को खतरे में डाला, स्टंट का Video देख आप हो जाएंगे दंग

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए शख्स ने जान को खतरे में डाला, स्टंट का Video देख आप हो जाएंगे दंग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 25, 2024 11:46 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 11:46 pm IST

एक लड़के ने वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए बहुत ही खतरनाक स्टंट किया। उसका स्टंट देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी और आपके दिमाग में एक ही सवाल आएगा कि ऐसा करना ही क्यों है।

Screen Grab- India TV Hindi
स्टंट करना शख्स को पड़ गया भारी Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल अधिकतर युवाओं के सिर पर रील बनाने और रील के जरिए सोशल मीडिया स्टार बनने का शौक है। रील बनाकर फेमस होने की चाह रखने में कुछ गलत नहीं है मगर इस फेम के चक्कर में लोग जिस तरह अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं, वो गलत है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आपने जरूर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आए होंगे। कोई बाइक पर स्टंट कर रहा है, कोई चलती ट्रेन के दरवाजे पर स्टंट कर रहा है तो कोई ऊंची बिल्डिंग से लटककर स्टंट कर रहा है। अभी भी स्टंट करते एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है।

लड़के ने किया खतरनाक स्टंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का दो ईंटों पर खड़ा है। दोनों ईंट के बीच में नुकीला खंजर जैसा कुछ लगा हुआ है। इतना ही नहीं ईंट को एक टायर में रखा हुआ है और टायर के बाह भी कई नुकीले खंजर जैसे लोहे लगे हुए हैं। इसके बाद लड़का ईंटों पर से उछलकर बैक फ्लिप मारता है और उसे फिर से उन्हीं ईंटों पर लैंड करना था। मगर उसका बैलेंस थोड़ा बिगड़ जाता है और ईंट के बीच में रखे खंजर पर उसका एक पैर पड़ जाता है। अब वो खंजर जूते में लगकर रह गया या फिर उसके पैर में भी लगा, यह स्पष्ट नहीं है मगर वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में पूछा है, 'क्यों?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब कभी ट्रिक नहीं कर पाएगा ये, दादी इसकी कुटाई करो जोरदार। दूसरे यूजर ने लिखा- क्यों करते हैं लोग ऐसा रील्स के लिए? तीसरे यूजर ने लिखा- क्या मजा आया इसमें भाई को? चौथे यूजर ने लिखा- वीडियो बनाने के चक्कर में जान से खेल रहा है मासूम। एक अन्य यूजर ने लिखा- अजीब नमूने हैं भाई इस देश में।

ये भी पढ़ें-

एक बिहारी 100 पर भारी! शख्स का Video देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी, लोग कर रहे हैं तारीफ

छात्र की बुद्धि देख गुरु भी हैरान हो गया, Video देखकर आप भी बच्चे के दिमाग की करेंगे तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।