1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छात्र की बुद्धि देख गुरु भी हैरान हो गया, Video देखकर आप भी बच्चे के दिमाग की करेंगे तारीफ

छात्र की बुद्धि देख गुरु भी हैरान हो गया, Video देखकर आप भी बच्चे के दिमाग की करेंगे तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 25, 2024 10:30 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 10:30 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल के बच्चे अपने टीचर की तरफ से दिए एक टास्क को पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं। सभी बच्चे उसे पूरा करने में फेल हो गए लेकिन एक ने अपनी बुद्धि से उसे पूरा कर दिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ न कुछ देखने को मिल ही जाता है। आप सोशल मीडिया एक्टिव तो होंगे ही। दिन में कुछ देर के लिए आप इंस्टाग्राम, फेसुबक, ट्विटर पर जाते ही होंगे। अगर हां तो फिर आप वहां अलग-अलग वीडियो भी देखते होंगे। आमतौर पर डांस, रील, स्टंट और लड़ाई के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ वीडियो ऐसे भी आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं और सामने वाले की तारीफ भी करते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

बच्चे ने कमाल कर दिया

एक टीचर ने स्कूल में बच्चों को एक टास्क दिया है। दो मोटी किताबों को टेबल पर एक दूरी पर रख दिया है। अब टास्क यह है कि उन्हें उन किताबों पर एक कागज को रखते हुए, बीच के गैप में डस्टर को रखकर दिखाना है। सभी बच्चे अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल करते हैं मगर कोई भी ऐसा नहीं कर पाता है। आखिर में जो बच्चा आता है, उसे फिजिक्स की समझ होगी जिसका इस्तेमाल करके उसने पहली बार में ही टास्क को पूरा कर दिया। उसने कागज को मोड़ा और जब उन्हें खोला तो त्रिभुज जैसे आकार नजर आने लगे। इसके बाद उसने बहुत ही आसानी से टास्क को पूरा कर दिया। इस दौरान वीडियो में उसके टीचर के हैरान होने का भी भाव रिकॉर्ड हुआ।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'फिजिक्स का मास्टर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 55 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- यह बंदा बहुत ही शांति से अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। दूसरे यूजर ने लिखा- कमाल कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- जबरदस्त भाई, आग लगा दी आग। एक अन्य यूजर ने लिखा- पक्का ये कोचिंग पढ़ता होगा इनके पास ही।

ये भी पढ़ें-

बस यही वाली लड़ाई देखनी रह गई थी, नाली में लड़ते दो लोगों का Video हुआ वायरल

वाह क्या दिमाग लगाया है, शख्स ने सड़क पर फ्री में किया कार वाश, देखकर आप भी करेंगे तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।