1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बस यही वाली लड़ाई देखनी रह गई थी, नाली में लड़ते दो लोगों का Video हुआ वायरल

बस यही वाली लड़ाई देखनी रह गई थी, नाली में लड़ते दो लोगों का Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 25, 2024 08:43 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 08:43 pm IST

एक लड़ाई का वीडियो अभी वायरल हो रहा है। उसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे क्योंकि आपने आजतक इस तरह किसी को भी लड़ते हुए नहीं देखा होगा।

Screen Grab- India TV Hindi
नाली में लड़ाई करते लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ छाया ही रहता है। हर दिन लोग कई वीडियो को सोशल मीडिया पर अप्लोड करते हैं जिन्हें आप और लाखों लोग देखते हैं। जो वीडियो लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचता है, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसके बाद उस वायरल वीडियो को लोग अलग-अलग अकाउंट से जमकर शेयर करते हैं। आपका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट है तो फिर आपने भी ऐसे तमाम वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी सोशल मीडिया पर लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी कि ऐसी जगह पर कौन लड़ता है।

नाली में दो लोगों ने की लड़ाई

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि उसमें नजर आ रहा है कि दो लोग नाली में खड़े हैं। दोनों के पूरे बदन पर नाली का कीचड़ लगा हुआ है और उसी हालत में दोनों एक दूसरे के साथ लड़ाई कर रहे हैं। कभी पहला दूसरे को मारता है तो कभी दूसरा पहले वाले को मारता है। इस तरह दोनों नाली में ही लड़ाई कर रहे हैं। दोनों लड़ते हुए नाली में गिरे या फिर नाली में ही लड़ाई करने पहुंचे, यह वीडियो में नजर नहीं आया। लेकिन इन्हें ऐसा करते देख एक शख्स ने झाड़ू से उन्हें मारा और लड़ाई रोकी जिसके बाद वो नाली से बाहर निकले।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 87 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- क्या एंटरटेनमेंट है। दूसरे यूजर ने लिखा- बाथरूम में जाकर लड़ो भाई। तीसरे यूजर ने लिखे- ऐसा लगता है कि ये दोनों कॉकरोच हैं जो दिवाली सफाई के दौरान बाहर आ गए। चौथे यूजर ने लिखा- नाली को भी नहीं छोड़ा। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत गंदा है ये तो, कुछ तो शर्म करो।

ये भी पढ़ें-

वाह क्या दिमाग लगाया है, शख्स ने सड़क पर फ्री में किया कार वाश, देखकर आप भी करेंगे तारीफ

पत्नी ने पति को डराने का बनाया प्लान मगर उसके साथ ही हो गया खेल, अब कभी नहीं भूलेगी घटना, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।