1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महंगे पॉपकॉर्न से बचने के लिए लड़की ने लगाया गजब का दिमाग, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

महंगे पॉपकॉर्न से बचने के लिए लड़की ने लगाया गजब का दिमाग, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 13, 2024 08:06 am IST,  Updated : Nov 13, 2024 08:07 am IST

सिनेमा हॉल से महंगे पॉपकॉर्न न खरीदने पड़े इसलिए लड़की ने अपने दिमाग को दौड़ाकर गजब का तरीका अपनाया। वीडियो बनाकर पोस्ट किया जिसे देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। लोगों को जब कभी भी पैसा बचाना होता है, उनका ध्यान सिर्फ और सिर्फ जुगाड़ की तरफ ही जाता है। कई लोग तो जुगाड़ में इतने माहिर होते हैं कि उसे देख दूसरे भी हैरान हो जाते हैं। कई बार लोग अपने जुगाड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट करते हैं और कुछ जुगाड़ वाले वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो देखने के को मिला जिसमें एक गजब का जुगाड़ दिखा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

लड़की ने किया गजब का जुगाड़

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें पॉपकॉर्न का जुगाड़ देखने को मिला। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की पहले तो अपने घर पर पॉपकॉर्न बनाती है। इसके अलावा वो अपने घर में पड़े एक जूते के बॉक्स को साफ भी करती है। इसके बाद वो बॉक्स में टिशू पेपर बिछाकर उसके ऊपर पॉपकॉर्न डाल देती है, उसमें कोक भी डालती है और फिर उसे बंद कर देती है। इसके बाद बॉक्स को एक बैग में रखकर लड़की फिल्म देखने के लिए चली जाती है। वीडियो में आगे नजर आता है कि वो सिनेमा हॉल में बैठकर उसी पॉपकॉर्न को खाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर payallogy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 लाख से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद काफी लोगों ने इस पर रिएक्ट करते हुए अपनी बात भी कही है। एक यूजर ने लिखा- यह बहुत ही अनहाइजीनिक है। दूसरे यूजर ने लिखा- आज मुझे अपने जूते के बॉक्स को फेंकने का पछतावा हो रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये अब तक की सबसे बेवकूफ चीज मैंने देखी। वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- ये बहुत गलत है, आप उन्हें धोखा दे रही हो, क्या यह ट्रिक एडिडास के जूते के बॉक्स के साथ भी काम करेगा।

ये भी पढ़ें-

क्लास की लास्ट बेंच पर 3 लड़कों ने जो किया उससे Video हुआ वायरल, लोगों ने किए कमेंट

गजब टीचर है! स्टूडेंट्स का ध्यान अपनी तरफ करने के लिए अपनाई गजब की तरकीब, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।