1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब टीचर है! स्टूडेंट्स का ध्यान अपनी तरफ करने के लिए अपनाई गजब की तरकीब, देखें Video

गजब टीचर है! स्टूडेंट्स का ध्यान अपनी तरफ करने के लिए अपनाई गजब की तरकीब, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 13, 2024 06:48 am IST,  Updated : Nov 13, 2024 06:48 am IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि क्लास में छात्रों का ध्यान अपनी तरफ लाने के लिए टीचर ने गजब का तरीका अपनाया है और आपने ऐसा पहले शायद ही कभी देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप हर दिन अलग-अलग वीडियो को देखते ही होंगे। किसी दिन लड़ाई के ज्यादा वीडियो वायरल होते हैं तो कभी जुगाड़ के भी वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा डांस, स्टंट आदि के भी वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो इन सभी से अलग है और वीडियो आपको निश्चित तौर पर हैरान करने वाला है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक क्लास में काफी सारे स्टूडेंट बैठे हुए हैं और सभी का ध्यान अपने टीचर की तरफ है। क्लास में एक भी छात्र ऐसा नहीं है जिसका ध्यान कहीं और हो या फिर वो किसी से बात कर रहा हो। अब अगर आप सोच रहे हैं कि छात्र बहुत ही पढ़ाकू हैं तो ऐसा नहीं है। दरअसल टीचर ने सभी के फोन को अपने टेबल पर रख लिया है और उसके हाथ में एक हथौड़ा भी है। अब अगर कोई अपना फोकस हटाएगा तो उसका फोन खतरे में आ जाएगा। इसी लिए सभी का ध्यान अपने टीचर की तरफ है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @selfish_meee नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पूरा परिवार डरा हुआ है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पूरे क्लास का फोकस ऑन हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- फोन खतरे में है। तीसरे यूजर ने लिखा- ओ भाई मैं भी ऐसे पढ़ाया करूंगा। चौथे यूजर ने लिखा- बहुत भयंकर माहौल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- गजब टीचर है।

ये भी पढ़ें-

ठुमके लगाकर सिस्टम ही हिला दिया! झांसी में SDM की गाड़ी के बोनट पर नचाई गई लड़की, Video हुआ वायरल

स्कूल के आखिरी दिन क्या करते हैं लड़के, इस Video को देख मास्टर हो जाएं सतर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।