1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूल के आखिरी दिन क्या करते हैं लड़के, इस Video को देख मास्टर हो जाएं सतर्क

स्कूल के आखिरी दिन क्या करते हैं लड़के, इस Video को देख मास्टर हो जाएं सतर्क

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 12, 2024 06:33 pm IST,  Updated : Nov 12, 2024 06:33 pm IST

स्कूल के आखिरी दिन पर एक छात्र ने अपनी ऐसी इच्छा पूरी कर ली, जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था। लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख आपकी हंसी रोके नहीं रुकेगी।

क्लास से घड़ी चुराता हुआ छात्र- India TV Hindi
क्लास से घड़ी चुराता हुआ छात्र Image Source : SOCIAL MEDIA

आज भी हम सबकी एक ख्वाहिश ये जरूर होगी कि काश कोई हमारे स्कूल के दिनों को वापस लौटा देता। आज भी हमारे जेहन में स्कूल के दिनों की बातें जरूर आती हैं। जब एक ही क्‍लासरूम में कई टैलेंटेड  चेहरे होते थे और ये सब हमारे दोस्त हुआ करते थे। जिसमें कोई पढ़ाई में अच्छा होता था तो कोई जमकर बदमाशी करता था और क्लास के सभी बच्चों को अपनी शैतानी में शामिल कर लेता था। इसके अलावा स्कूल में टीचर्स के हाथों मार खाना और उसके बाद भी उनके पीठ पीछे शैतानी करना, सब कुछ कितना अच्छा था। अंत में स्कूल का आखिरी दिन जो हम सबके लिए सबसे यादगार पल हुआ करता था। जब हम सोचते थे कि स्कूल के आखिरी दिन पर हमें क्या-क्या करना है और उस दिन हम सब अपने मन की करना चाहते थे।

छात्र ने स्कूल के आखिरी दिन पर कर दिया ऐसा कांड

ऐसे ही स्कूल के अंतिम दिन पर एक स्कूली छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो अपने स्कूल के लास्ट डे पर अपनी ऐसी इच्छा पूरी कर ली। जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी। दरअसल, स्कूल के आखिरी दिन पर छात्र अपने क्लास में लगी घड़ी चुरा लेता है और उसे अपने बैग में रखकर घर चला जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़के को उसके दोस्त अपने कंधों पर उठाते हुए उस घड़ी की ओर ले जाते हैं। जिसके बाद लड़का दीवार पर लगी खूंटी से उस घड़ी को उतार लेता है और उसे अपने बैग में रखकर घर चल देता है।

वीडियो देख यूजर्स को याद आए अपने स्कूल के दिन 

लड़के के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी रोके नहीं रूक रही। लोग वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। जिसमें यजर्स ने अपने स्कूल के मस्ती भरे दिनों को याद करे हुए कमेंट किया। इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @memes_over_loading नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो का पूरा कमेंट सेक्शन स्कूल की यादों से पटा पड़ा है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - बेसब्री से लंच ब्रेक का इंतजार करना और क्लास में दूसरों का लंच खा जाना, सब कितना मजेदा हुआ करता था। दूसे ने लिखा - आज भी वो यादें दिमाग में आती हैं, तो लगता है कि काश वो दिन फिर लौट आएं।

ये भी पढ़ें:

अगले जनम मोहे बिटिया ही दीजो! लोग क्यों कहते हैं ऐसा, इस Video को देख समझ जाएंगे आप

ताला लगाने के इस तरीके को देख सदमे में चला गया चोर समाज, Video देख आप भी कहेंगे - गजब जुगाड़ लगाया है भाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।