कहा जाता है कि मरने के वक्त मरने वाले की आखिरी इच्छा जरूर पूरी करनी चाहिए। जिसके बाद लोग उस आदमी को श्रद्धांजली के तौर पर उसके मरने के बाद वह सब कुछ करते हैं, जो उसकी इच्छा होती है। लेकिन एक परिवार ने अपने परिजन के मरने के बाद जो कुछ भी किया, वह देख लोगों की आँखें फटी की फटी रह गई। दरअसल, इस परिवार ने अपने परिजन के मरने के बाद उसकी अंतिम यात्रा पर DJ पर लड़कियों को नचाया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Related Stories
शव यात्रा में DJ पर लड़कियों ने किया डांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डेड बॉडी को परिवार के कुछ लोग चार कंधों पर उसे लादकर उसे श्मशान घाट अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे हैं। मृतक की अंतिम यात्रा में परिवार के साथ-साथ गांव के भी लोग चल रहे हैं। लेकिन वीडियो में शव यात्रा के आगे जो कुछ भी देखने को मिला, वह देख लोगों की आंखें चौंधिया गईं। साथ में लोगों को उस परिवार पर हंसी भी आई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शव यात्रा के आगे-आगे एक गाड़ी चल रही है, जिस पर DJ लगाया गया है और उस पर दो महिलाएं डांस करते हुए नजर आ रही हैं। साथ में उस गाड़ी के आस-पास इकट्ठे बच्चे भी DJ पर डांस कर रहे हैं और इस पल को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।
वीडियो पर कमेंट कर खूब मजे ले रहे लोग
वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर कमेंट करने से थक नहीं रहे हैं। कोई इस वीडियो को बिहार का बता रहा है तो कुछ का कहना है कि बिहार में कुछ भी हो सकता है। कोई भी चीज बिहारियों के लिए नामुमकिन नहीं। जबकि कुछ लोगों ने मरने वाले को आर्केस्ट्रा लवर बताया। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @altu.faltu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों ने देखा और लाइक किया है।
ये भी पढ़ें:
अगले जनम मोहे बिटिया ही दीजो! लोग क्यों कहते हैं ऐसा, इस Video को देख समझ जाएंगे आप
Delhi Metro में कपल और शराबी युवक के बीच जमकर हुई मारपीट, लोग देखते रहे तमाशा और बनाते रहे Video