1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्लास की लास्ट बेंच पर 3 लड़कों ने जो किया उससे Video हुआ वायरल, लोगों ने किए कमेंट

क्लास की लास्ट बेंच पर 3 लड़कों ने जो किया उससे Video हुआ वायरल, लोगों ने किए कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 13, 2024 07:27 am IST,  Updated : Nov 13, 2024 07:27 am IST

सोशल मीडिया पर तीन बच्चों का एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपने-अपने मुताबिक अपना रिएक्शन दिया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

Screen Grab- India TV Hindi
लास्ट बेंच पर गाना गाते दिखे बच्चे Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग अलग-अलग वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया का यूज करते हैं तो उन वीडियो और फोटो को देखते ही होंगे। उन्हीं पोस्ट में से कुछ सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं और फिर आपको वो वीडियो या फोटो अलग-अलग अकाउंट से पोस्ट हुए मिलते हैं। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी तमाम पोस्ट वायरल होते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग बातें कही हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि तीन बच्चे अपनी क्लास के आखिरी बेंच पर बैठे हुए हैं। वहां बैठकर एक बच्चा बेंच को तबले की तरह बजा रहा है। वहीं दूसरे दो बच्चे 'ये तुने क्या किया' गाने के बोल गा रहे हैं। शुरू में तो ऐसा लगता है जैसे वो हंसी मजाक में गा रहे हैं लेकिन वीडियो जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, उन्हीं बच्चों की आवाज अच्छी लगने लगती है। वीडियो के अंत तक तो आप उनकी आवाज की तारीफ करने लगेंगे। आप एक बार वीडियो देखिए, उसके बाद आपको बताते हैं कि लोगों ने कैसे रिएक्शन दिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Superoverr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बैकबेंचर्स का छिपा हुआ टैलेंट।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 58 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बैक बेंच वाले बड़े टैलेंटेड होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये काफी अच्छा गा रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- सच में काफी बढ़िया है। वहीं एक यूजर ने लिखा- दोनों बेकार हैं ये तो। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये क्या कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

गजब टीचर है! स्टूडेंट्स का ध्यान अपनी तरफ करने के लिए अपनाई गजब की तरकीब, देखें Video

ठुमके लगाकर सिस्टम ही हिला दिया! झांसी में SDM की गाड़ी के बोनट पर नचाई गई लड़की, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।