सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग और अनोखी है। यहां हर दिन कुछ अनोखा या फिर अतरंगी देखने को मिल ही जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप ऐसे तमाम वायरल पोस्ट देखते ही होंगे। कभी अनोखा वीडियो नजर आता है तो कभी दो लोगों के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। अभी भी एक स्क्रीनशॉट ही वायरल हो रहा है और उसके मैसेज पढ़ने के बाद आप हैरान हो जाएंगे और मन में कहेंगे कि ऐसा टिप कौन देता है भाई।
Related Stories
स्क्रीनशॉट हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
अभी जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है उसमें एक कंपनी के कर्मचारी और एक शख्स के बीच में बातचीत नजर आ रही है। शख्स ने अपनी कंपनी का नाम बताते हुए कस्टमर से उसका करेंट लोकेशन मांगा जो शख्स ने भेज दिया। इसके बाद कर्मचारी की तरफ से मैसेज आया कि पिकअप हो गया, जिसके जवाब में कस्टमर ओके लिख देता है।। उसके बाद सामने से मैसेज आता है 'सर कुछ टिप मिलेगा क्या?' यह मैसेज पढ़ने के बाद कस्टमर लिखता है, 'हां कभी दूसरी जात की लड़की से मोहब्बत मत करना।' यही कारण है कि स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल पोस्ट
इस स्क्रीनशॉट को एक्स प्लेटफॉर्म पर @immunewolf_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। स्क्रीनशॉट को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'क्या गलत कहा।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे पर्सनल अटैक दे दिया और साथ-साथ फ्लैशबैक भी। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ गलत नहीं कहा। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई को मिलियन डॉलर का टिप मिल गया। चौथे यूजर ने लिखा- मैं तो कहता हूं मोहब्बत ही मत करो।
ये भी पढ़ें-
क्वालिटी चेक और वो भी ऐसा, वायरल Video देखकर आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे
पोते के फ्यूनरल में डांस करता दिखा दादा, Video देखा तो लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट