1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पोते के फ्यूनरल में डांस करता दिखा दादा, Video देखा तो लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

पोते के फ्यूनरल में डांस करता दिखा दादा, Video देखा तो लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 08, 2024 01:18 pm IST,  Updated : Nov 08, 2024 01:18 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि एक बुजुर्ग शख्स सड़क पर डांस कर रहा है। दरअसल वो आदमी अपने पोते के फ्यूनरल में डांस कर रहा है। वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपके सामने कब क्या आ जाए, आप इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करते हैं और उनमें से जो वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर वो सभी वायरल वीडियो आपकी फीड पर भी आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है फ्यूनरल के लिए काफी लोग एकत्रित हुए हैं। और उसी जगह पर एक शख्स खुलकर डांस कर रहा है। आपको बता दें कि डांस करने वाला शख्स दादा है जो अपने पोते के फ्यूनरल में डांस करके उसे विदा कर रहा है। वहीं पास में खड़े लोग उसे देख रहे हैं और बीच में खाली छोड़े जगह पर वह शख्स डांस कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क पोस्ट ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए यह जानकारी दी गई है कि इटली में दादा अपने पोते के फ्यूनरल पर डांस कर रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- शायद इसके पोते को डांस पसंद होगा? दूसरे यूजर ने लिखा- अजीब है सिर्फ इसलिए कि यह उत्सव जैसा लगता है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह नशे में है क्या? चौथे यूजर ने लिखा- तुम्हें ऐसा तब करना चाहिए था जब वह जीवित था।

ये भी पढ़ें-

यमुना के जहरीले झाग में बाल धोती महिलाओं का पुराना Video अब हो रहा वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने खिचाई फोटो, मगर 'दिनेश' ने खींच लिया सबका ध्यान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।