1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बस यही देखना रह गया था! ऑनलाइन सगाई का Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

बस यही देखना रह गया था! ऑनलाइन सगाई का Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 07, 2024 07:11 am IST,  Updated : Nov 07, 2024 07:11 am IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि अब तक ऐसा शायद ही कुछ देखा होगा। वीडियो में ऑनलाइन सगाई होते हुए नजर आ रहा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है और हर वीडियो एक दूसरे से अलग होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे तमाम वायरल वीडियो देखे ही होंगे। किसी वीडियो में जुगाड़ देखने को मिला होगा तो किसी वीडियो में छोटी बात पर लोगों के बीच लड़ाई होते हुए दिखा होगा। इस तरह जुगाड़, स्टंट, टैलेंट, डांस आदि के भी वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सगाई होते हुए नजर आ रहा है मगर वैसा नहीं है जैसा आमतौर पर होता है। यह ऑनलाइन सगाई है जिसका किसी ने वीडियो बनाया और अब वो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कुर्सी पर लड़की बैठी हुई है और बगल की कुर्सी पर लड़का नहीं लेकिन वहां स्मार्ट फोन रखा हुआ है और फोन पर वीडियो कॉल के जरिए लड़के ने ज्वाइन किया है। इस तरह दोनों की सगाई हुई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर navvarababu_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा तो है ही, उसके साथ वीडियो को 1 लाख 13 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है मगर वीडियो काफी लोग देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ कर रही थी चैट, घरवालों के सामने खुल गई पोल, देखें Video

ऑफिस से छुट्टी के लिए शख्स ने किया मेल, पढ़कर आपको नहीं होगा उसपर यकीन, देखें वायरल फोटो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।