सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को पोस्ट करते हैं और उन्हीं में से कुछ वीडियो जो मजेदार या फिर हैरान करने वाले होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी कई ऐसे वायरल वीडियो देखे होंगे और उन्हें देखने के बाद उसके मुताबिक रिएक्ट भी किया होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा जिसे मनोरंजन के माध्यम से बनाया गया है। वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे नजर आ रहा है कि परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर टीवी देख रहे हैं। मगर टीवी में कोई फिल्म या फिर धारावाहिक नहीं चल रहा है बल्कि वहीं बेड पर बैठी लड़की का फोन कनेक्ट है और वो जो भी कर रही है, वो टीवी पर नजर आ रहा है। लड़की बेड पर बैठकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ बात कर रही है जो साफ-साफ टीवी पर नजर आ रहा है और घरवाले भी उसे देख रहे हैं। लड़की की नजर जब टीवी पर जाती है तो वो भी हैरान हो जाती है। मनोरंजन के माध्यम से बनाया हुआ यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sarcasqo नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'तूफान के पहले वाली शांति है ये।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 34 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब इसके बाद धमाका होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- पूरा कार्यक्रम फोन में चल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- अब तो ये गई समझो। चौथे यूजर ने लिखा- कांड तो अब होगा असली। वहीं कई यूजर्स ने बताया कि यह वीडियो पुराना है।
ये भी पढ़ें-
ऑफिस से छुट्टी के लिए शख्स ने किया मेल, पढ़कर आपको नहीं होगा उसपर यकीन, देखें वायरल फोटो
चचा को डर का मतलब नहीं पता है क्या? चलती ट्रेन में किया खतरनाक स्टंट, Video हुआ वायरल