1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: आंटी ने खराब फ्रिज के साथ भी बैठा दिया जुगाड़, देखकर आपका भी दिमाग ठनक जाएगा

Video: आंटी ने खराब फ्रिज के साथ भी बैठा दिया जुगाड़, देखकर आपका भी दिमाग ठनक जाएगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 07, 2024 07:42 am IST,  Updated : Nov 07, 2024 07:42 am IST

एक आंटी ने ऐसा खराब फ्रिज का ऐसा जुगाड़ किया जिसकी आपने कभी कल्पना तक नहीं की होगी। उस जुगाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
जूते रखने का ऐसा जुगाड़ कभी देखा है? Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। कई लोग तो ऐसे भी हैं जिनका दिमाग सिर्फ जुगाड़ के लिए ही चलता है। तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो चीजों के खराब होने के बाद अपना दिमाग चलाते हैं और उसका कोई न कोई जुगाड़ बैठा ही लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया यूजर हैं तो फिर आपको तो पता ही होगा कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर जुगाड़ के काफी वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उसमें गजब का जुगाड़ देखने को मिला।

आंटी ने तो कमाल कर दिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक पुराना फ्रिज नजर आता है जिसे घर में एक जगह रखा हुआ है। उसके ऊपर एक पॉट का डिजाइन भी बना हुआ है। इसके बाद आंटी उस फ्रिज का दरवाजा खोलती हैं और दरवाजे के खुलते ही हर कोई हैरान हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फ्रिज के अंदर पानी को बातलें नहीं होती हैं बल्कि हर जगह जूता रखा हुआ है। फ्रिज खराब हो गया है और उसके बाद आंटी ने उसे जूते रखने का स्टैंड बना दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर laughwith_mm19 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मैं दोहराता हूं कि इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- गर्मी के लिए जूते। दूसरे यूजर ने लिखा- ठंडे जूते। वहीं कई यूजर्स ने हैरान होने वाली इमोजी को शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें-

बस यही देखना रह गया था! ऑनलाइन सगाई का Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ कर रही थी चैट, घरवालों के सामने खुल गई पोल, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।