1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यमुना के जहरीले झाग में बाल धोती महिलाओं का पुराना Video अब हो रहा वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

यमुना के जहरीले झाग में बाल धोती महिलाओं का पुराना Video अब हो रहा वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 08, 2024 12:12 pm IST,  Updated : Nov 08, 2024 12:59 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे क्योंकि आपने ऐसा कुछ देखने की कल्पना तक नहीं की होगी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट करके अपना रिएक्शन दिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वायरल वीडियो देखे होंगे जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। कभी गजब का जुगाड़ देखने को मिल जाता है तो कभी अतरंगी चीजें वीडियो में नजर आ जाती हैं। अभी भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आपका चौंकना तो तय ही है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें हैरान कर देने वाला नजारा दिख रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि 6 महिलाएं यमुना के पानी में खड़ी हैं और नदी में जहरीला झाग भी नजर आ रहा है। अब इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि उसी झाग से कुछ महिलाएं अपने बालो को धोती हुई नजर आ रही हैं जैसे वो कोई शैंपू हो। वीडियो में साफ-साफ ऐसा होता हुआ नजर आ रहा है। आपको बता दें कि यमुना के जहरीले झाग में बाल धोती महिलाओं का यह वीडियो पुराना है जो एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @mrjethwani_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अरे दीदी वो शैंपू नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- कुछ दिनों बाद ये स्किन डॉक्टर के पास जाएंगी। दूसरे यूजर ने लिखा- इससे बाल साफ नहीं होंगे, इससे पूरे बाल ही साफ हो जाएंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- कहीं ऐसा न हो दीदी के सारे बाल हाथ में आ जाएं। एक अन्य यूजर ने लिखा- पानी के शैंपू फ्री।

ये भी पढ़ें-

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने खिचाई फोटो, मगर 'दिनेश' ने खींच लिया सबका ध्यान

किसी की मजबूरी का ऐसा मजाक उड़ाना ठीक नहीं, Video देखकर आप भी होंगे सहमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।