1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बच्ची का Cute क्लेश आपको जरूर आएगा पसंद, Video हो रहा है वायरल

इस बच्ची का Cute क्लेश आपको जरूर आएगा पसंद, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 07, 2024 08:52 am IST,  Updated : Nov 07, 2024 08:52 am IST

एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो आईसक्रीम के लिए रोती और लड़ती नजर आ रही है। वीडियो को देखने के बाद आप उसे पसंद जरूर करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ नया और अनोखा वायरल हो ही जाता है। आप अगर सोशल मीडिया साइट्स पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी सीट के लिए झगड़ते लोगों का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा भी कई वीडियो वायरल होते हैं और सभी में कुछ नया और अनोखा देखने को मिलता है। अभी एक प्यारी सी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप बच्ची पर अपना दिल हार बैठेंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक बच्ची अपने हाथ में आईसक्रीम लेकर बैठी है और वो रो रही है। जब उसकी मां पूछती है तो वो कहती है, 'पापा ने मेरी चॉकलेट खा ली।' इसके बाद उसकी मां बताती है कि ये आईसक्रीम तो पापा की है मगर बच्ची कहती है, 'नहीं ये मेरी आईसक्रीम है, मैं नहीं दूंगी।' इसके बाद पूरे वीडियो में उसी आईसक्रीम के लिए प्यारा सा क्लेश होता हुआ नजर आया। बच्ची अपनी आईसक्रीम खा चुकी है और अपने पापा की आईसक्रीम को भी अपना ही बता रही है।

यहां देखें प्यारा सा वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस बच्ची में कभी हार न मानने वाला एटीट्यूड है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं नहीं दूंगी, ऐसा लगा रहा है जैसे मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी एकदम रानी लक्ष्मीबाई वाली भावना। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब टोपीबाज बच्ची है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बच्ची प्यारी है।

ये भी पढ़ें-

Video: आंटी ने खराब फ्रिज के साथ भी बैठा दिया जुगाड़, देखकर आपका भी दिमाग ठनक जाएगा

बस यही देखना रह गया था! ऑनलाइन सगाई का Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।