सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अगर आपका अकाउंट है और आप दिन में कुछ समय भी सोशल मीडिया देखते हैं तो फिर आपको पता ही होगा कि हर दिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। किसी वीडियो में मजेदार चीजें नजर आ जाती हैं तो कभी मजेदार संदेश वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हर दिन अलग-अलग फोटो और वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट करते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है, आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
ऐसी वार्निंग कभी पढ़ी है?
अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें सड़क किनारे लगा हुआ एक बोर्ड नजर आ रहा है। लोगों को शराब पीकर गाड़ी न चलाने के लिए जागरूक करने के लिए यह बोर्ड लगाया गया है जिस पर बहुत ही खतरनाक वार्निंग लिखी हुई है। बोर्ड पर लिखा है, 'सावधान, शराब पीकर वाहन न चलायें। नहीं तो अगला पैग यमराज बनायेंगे।' उसके नीचे देवप्रयाग थाना लिखा हुआ है। अब यह बोर्ड वाकई में लगाया हुआ है या फिर यह एडिट की हुई फोटो है, इसकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं।
यहां देखें वायरल फोटो
आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Superoverr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शराब पीकर वाहन न चलाएं।' वायरल फोटो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- शराब पीने वाले पढ़ भी पाएंगे ये। दूसरे यूजर ने लिखा- जितने भी बोर्ड लगा लो, लोग नहीं सुधरने वाले। तीसरे यूजर ने लिखा- यह तो गजब लिखा है। चौथे यूजर ने लिखा- वाह क्या सलाह दी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये किस जगह का है।
ये भी पढ़ें-
ड्राइवर की एक गलती और बस लेकर चोर हो गए रफूचक्कर, CCTV फुटेज भी आया सामने
घर के लिए डिजाइन दिखाकर शख्स ने बच्चे से ली राय, मिला ऐसा जवाब कि Video हो गया वायरल