सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी भी कुछ भी वायरल हो सकता है। अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर आपका अकाउंट है और आप दिन में कुछ समय भी वहां बिताते हैं तो वो वायरल वीडियो आपको भी दिखते ही होंगे। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों का दिमाग खराब हो जाता है तो कुछ वीडियो में लोगों के गजब के जुगाड़ देखने को मिलते हैं। इसके अलावा कई वीडियो लोगों को खूब पसंद भी आते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपने हाथ में टैबलेट रखा हुआ है और उस टैबलेट में एक घर का डिजाइन बना हुआ है। शख्स उस डिजाइन पर जूम करता है और उसमें बनी जाली एक बच्चे को दिखाकर पूछता है, 'ये कैसी लग रही है जाली?' उस जाली के देखने के बाद बच्चा बताता है कि उसे पसंद नहीं है जिसके बाद वो उससे इसका कारण पूछता है। फिर बच्चा कहता है, 'साफ कौन करेगा, आप करोगे?' इसी जवाब के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर namaste.memes_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'घर का अकेला मर्द।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतने मूर्खों के बीच एक अकेला समझदार। दूसरे यूजर ने लिखा- उसको मालूम है कि मम्मी उनमें से ही किसी से करवाएगी। तीसरे यूजर ने लिखा- पूरी फैमिली का अकेला मर्द। एक अन्य यूजर ने लिखा- उसे उसकी मम्मी की चिंता है।
ये भी पढ़ें-
गजब टोपीबाज लड़की है ये, इसकी हरकत देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी, देखें Video
बच्ची ने पुराना गाना गाते हुए बनाया Video, लोगों ने देखा तो बोले- 'ये इसकी आवाज नहीं है'