1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सांप ने काटा तो कुछ इस तरह शख्स ने लिया बदला, Video देखकर आप हो जाएंगे दंग

सांप ने काटा तो कुछ इस तरह शख्स ने लिया बदला, Video देखकर आप हो जाएंगे दंग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 10, 2024 01:48 pm IST,  Updated : Nov 10, 2024 01:51 pm IST

एक शख्स ने सांप के साथ जो किया उसकी उम्मीद आपने तो क्या सांप ने भी नहीं की होगी। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोगों को हैरान करता रहता है क्योंकि वहां हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। उन वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं क्योंकि वीडियो में कुछ ऐसा नजर आता है जिसकी उम्मीद वीडियो देखने वाले इंसान ने कभी नहीं की होती है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने अब तक ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। और अगर नहीं देखा है तो फिर अभी वायरल हो रहे वीडियो को जरूर देखिए। वीडियो देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

शख्स ने सांप से कुछ यूं लिया बदला

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स के हाथ में एक सांप है जो आमतौर पर आपको कहीं नहीं दिखा होगा। वो सांप अचानक हमला करते हुए शख्स के हाथ पर काट लेता है। इसके बाद वो शख्स कैमरे में देखते हुए कुछ समय रुकता है और फिर वो सांप को पकड़ता है और उसे काट लेता है। इसके तुरंत बाद सांप उसे छोड़ देता है। वीडियो इसी कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर cutecomrade नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सांप खतरे में है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आखिरकार किसी ने पूरी मानव प्रजाति की तरफ से बदला लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- परफेक्ट बदला है। तीसरे यूजर ने लिखा- अब वो किसी को नहीं काटेगा। चौथे यूजर ने लिखा- सांप बोल रहा होगा कि बड़े खतरनाक लोग हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- सांप खतरा नहीं है बल्कि सांप खतरे में है।

ये भी पढ़ें-

पूरे मार्केट में आपको ऐसा कुर्ता नहीं मिलेगा, पॉकेट के कारण Video हो रहा है वायरल

इंडिकेटर खराब हुआ तो बंदे ने लगाया गजब का दिमाग, Video देख आप भी करेंगे उसकी तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।