आजकल अधिकतर लोगों के सिर पर रील बनाने का बुखार चढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर एक्टिव अधिकतर लोग आपको रील बनाकर पोस्ट करते हुए मिल जाएंगे। रील बनाने में कुछ भी गलत नहीं है मगर कुछ लोग रील बनाने के चक्कर में जो बेवकूफी करते हैं, वह गलत है। कोई बाइक के साथ स्टंट करता है तो कोई पहाड़ी पर चढ़कर डांस करता है। कई वायरल वीडियो में ऐसा भी नजर आया है कि लोगों को उनकी बेवकूफी का नतीजा भुगतना पड़ा। अभी भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की नई बेवकूफी करती नजर आ रही है।
Related Stories
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है एक लड़की पेट्रोल पंप पर खड़ी है। उसके बगल में एक आदमी नजर आ रहा है जिसके हाथ में फ्यूल टैंक नोज़ल है। वहां खड़ी लड़की नोज़ल के नीचे हाथ किए खड़ी है और फिर शख्स पेट्रोल को उसके हाथों में डालता है। हाथ में पेट्रोल को इकट्ठा कर लड़की उसे एक हाथ से दूसरे में गिराते हुए नजर आती है जैसे उसके हाथ में पानी है। इस तरह खतरनाक और बेवकूफी वाला काम करके लड़की ने वीडियो बनवाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 95 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अरे यह पापा की पारियां भी न। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई कुछ ज्यादा पैसा आ गया है इन लोगों पर, पागल हो गए हैं ये लोग। तीसरे यूजर ने लिखा- ये पापा की परी को समझाओ कोई। चौथे यूजर ने लिखा- अरे भाई कोई इनके स्कूल खुलवाओ। एक अन्य यूजर ने लिखा- एक चुटकी पेट्रोल की कीमत तुम क्या जानो।
ये भी पढ़ें-
प्री-वेडिंग वीडियो बनाने के चक्कर में हो गया कांड, Video देखने के बाद नहीं रुकेगी आपकी हंसी