1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मुंबई लोकल में बैठने के लिए शख्स ने किया गजब का जुगाड़, देखकर आप भी करेंगे तारीफ, देखें Video

मुंबई लोकल में बैठने के लिए शख्स ने किया गजब का जुगाड़, देखकर आप भी करेंगे तारीफ, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 09, 2024 01:38 pm IST,  Updated : Nov 09, 2024 01:38 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें गजब का जुगाड़ देखने को मिला। उसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। और उसमें भी बात जब हमारे देश की होती है तो यहां तो एक से बढ़कर एक जुगाड़ करने वाले मिल जाएंगे। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप तो जानते ही होंगे कि लोग कैसा-कैसा जुगाड़ करते हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन जुगाड़ के कुछ न कुछ वीडियो वायरल हो ही जाते हैं। अभी भी जुगाड़ का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। आइए फिर आपको इस अनोखे जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो मुंबई लोकल का है। वीडियो में नजर आता है कि एक अंकल अपने बैग से कुछ निकालते हैं। पहले देखकर समझ में नहीं आता है कि वो क्या है मगर अगले ही पल हैरान कर देने वाला जुगाड़ दिखता है। दरअसल वो एक छोटा सा टेबल था जिसे फोल्ड करके बैग में भी रखा जा सकता है। अंकल उस टेबल को निकालते हैं और दोनों सीटों के बीच में रखकर बैठ जाते हैं। इसी वीडियो में एक दूसरे अंकल भी दिखते हैं जो अनोखे अंदाज में सोते नजर आते हैं। अंकल ने चश्मा पहना हुआ है और सीट पर बैठकर अपनी नींद पूरी कर रहे हैं। चश्मा शायद इसलिए पहना है ताकि बाहर की लाइट से आंखों को राहत मिले।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर borivali_churchgate_bhajan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह गुजराती होगा तभी ऐसा जुगाड़ निकाला। दूसरे यूजर ने लिखा- एक मराठी व्यक्ति बचपन से ही होशियार होता है लेकिन कभी घमंडी नहीं होता। तीसरे यूजर ने लिखा- आत्मनिर्भर भारत का परफेक्ट उदाहरण। एक अन्य यूजर ने लिखा- स्मार्ट है, सेल्फ हेल्प ही बेस्ट हेल्प है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे होते हैं मेहनती लोग, बारिश में भी बैठकर सब्जी बेचती दिखी बुजुर्ग महिला, Video हो रहा है वायरल

सूखे पत्ते पर शख्स ने जो कलाकारी दिखाई उसे देख दिल खुश हो जाएगा आपका, Video सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।