सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कई तरह के वीडियो को लोग अपलोड करते हैं और उन्हीं में से कुछ वीडियो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर उन वायरल वीडियो को आप भी देखते होंगे। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी खतरनाक स्टंट करने वालों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिनमें से एक जुगाड़ भी शामिल है। सोशल मीडिया पर आपको हर दिन कोई न कोई वीडियो नजर आ ही जाएगा जिसमें जुगाड़ देखने को मिलता है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सड़क पर चलते समय कई बार कुछ ऐसा नजर आ जाता है जो लोगों का ध्यान खींच ही लेता है। आप आमतौर पर ऐसा कुछ नहीं देखते होंगे और फिर लोग उनको कैमरे में कैद करके पोस्ट कर देते हैं तो वह सोशल मीडिया पर भी वायरल हो जाता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। एक शख्स 20 लीटर वाले पानी की बोतल को हेलमेट बनाकर अपने अतरंगी साधन से सड़क पर जाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर laughwith_mm19 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हेलमेट कैसी लगी?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और वहीं 1 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- अल्ट्रा प्रो मैक्स सेफ्टी। दूसरे यूजर ने लिखा- लेवल 4 का हेलमेट। तीसरे यूजर ने लिखा- बड़े खतरनाक लोग हैं। चौथे यूजर ने लिखा- सिस्टम फाड़ दिया भाई ने।
ये भी पढ़ें-
ऐसा भी होता है! मैनेजर ने निकाह के लिए शख्स को नहीं दी छुट्टी तो निकाला गजब का जुगाड़