1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा भी होता है! मैनेजर ने निकाह के लिए शख्स को नहीं दी छुट्टी तो निकाला गजब का जुगाड़

ऐसा भी होता है! मैनेजर ने निकाह के लिए शख्स को नहीं दी छुट्टी तो निकाला गजब का जुगाड़

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 08, 2024 05:28 pm IST,  Updated : Nov 08, 2024 05:37 pm IST

अदनान नाम का एक शख्स जो तुर्की में नौकरी करता है, उसे शादी के लिए भारत आना था मगर उसके मैनेजर ने शादी के छुट्टी देने से मना कर दिया। इसके बाद उसको वीडियो कॉल के जरिए निकाह करना पड़ा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

आप जरा सोचिए कि किसी से आपकी शादी तय हो गई है। आप अपनी शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। आप अपनी शादी के लिए अपने मैनेजर से छुट्टी मांगते हैं मगर आपका वो मैनेजर आपको छुट्टी देने से मना कर देता है। अब आपको शादी भी करनी है और आप नौकरी भी नहीं छोड़ सकते हैं, तो ऐसे में आप क्या करेंगे? ऐसा ही हैरान कर देने वाला एक मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी से आया है जिसके बारे में जानकर आप वाकई हैरान हो जाएंगे। आइए आपको विस्तार से खबर की जानकारी देते हैं।

शादी के लिए भी मैनेजर ने नहीं दी छुट्टी

दरअसल अदनान मुहम्मद नाम का एक शख्स तुर्की में काम करता है। उसकी शादी हिमाचल प्रदेश के मंडी में रहने वाली एक लड़की के साथ तय हुआ। अब जाहिर सी बात है कि शादी मंडी में होनी है तो अदनान को अपने ऑफिस से छुट्टी लेकर भारत आना पड़ेगा। उसने अपने मैनेजर के सामने छुट्टी की बात रखी लेकिन उसके मैनेजर ने उसे छुट्टी देने से मना कर दिया। अब स्थिति ऐसी हो गई कि शख्स नौकरी भी नहीं छोड़ सकता और शादी को भी नहीं टाल सकता है।

वीडियो कॉल से हुआ निकाह

दरअसल अदनान की जिस लड़की से शादी तय हुई थी उसके दादा बीमार रहते हैं और उनकी इच्छा थी कि दोनों का निकाह जल्द से जल्द हो जाए। अब ऐसे में लड़की के चाचा ने यह रास्ता निकाला कि जब टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो गई है तो क्यों न उसका फायदा उठाया जाए और वीडियो कॉल के जरिए दोनों का निकाह करा दिया जाए। इसके बाद क्या था, फिर वीडियो कॉल हुआ, लड़का तुर्की से जुड़ा और लड़की मंडी से, फिर दोनों का निकाल वीडियो कॉल पर ही संपन्न हुआ। आपको बता दें कि यह अनोखी शादी बीते सोमवार को हुई जहां दोनों ने वीडियो कॉल पर एक दूसरे को कुबूल किया।

(इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें-

शख्स ने कस्टमर से मांगा टिप, फिर जो मैसेज आया उसे पढ़कर दंग रह जाएंगे आप, लोग बोले- 'कुछ गलत नहीं कहा'

क्वालिटी चेक और वो भी ऐसा, वायरल Video देखकर आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।