1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे होते हैं मेहनती लोग, बारिश में भी बैठकर सब्जी बेचती दिखी बुजुर्ग महिला, Video हो रहा है वायरल

ऐसे होते हैं मेहनती लोग, बारिश में भी बैठकर सब्जी बेचती दिखी बुजुर्ग महिला, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 09, 2024 11:51 am IST,  Updated : Nov 09, 2024 11:51 am IST

एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप समझेंगे कि मेहनत करने वाले कभी बहाना नहीं बनाते हैं। वीडियो निश्चित तौर पर आपके दिल को छू लेगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में आपको कई लोग ऐसे मिलेंगे जो अकसर अलग-अलग बहाना बनाकर अपने ही काम को टाल देते हैं। अगर ठंड ज्यादा हो गई तो एक्सरसाइज नहीं करेंगे, अगर बारिश हो गई तो स्कूल जाने से मना कर देंगे। इतना ही नहीं वो अलग-अलग काम के लिए कुछ न कुछ बहाना बना ही लेते हैं। अगर आप ऐसे किसी इंसान को जानते हैं तो आप अभी वायरल हो रहे वीडियो को उन्हें भेज सकते हैं जिसे देखने के बाद उन्हें समझ में आएगा कि मेहनत करने वाले लोग कभी बहाना नहीं बनाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क किनारे एक महिला बैठकर सब्जियां बेच रही है। अब आप सोचेंगे कि इसमें खास क्या है, ऐसा तो कई लोग करते हैं। तो आपको बता दें कि महिला बारिश के दौरान भी सब्जी बेचने के लिए वहीं पर बैठी है और बारिश का बहाना बनाकर अपने काम को बंद नहीं किया। वीडियो में नजर आ रहा है कि बारिश से थोड़ी-बहुत महिला भी भीग गई है लेकिन वो अपना काम कर रही है। इसका वीडियो आपको दिल छू लेगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर _pratimapramanick_12 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा तो है ही, साथ में 33 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा, मां। दूसरे यूजर ने लिखा- दुनिया की सबसे बहादुर योद्धा में से एक। तीसरे यूजर ने लिखा- मां तूझे दिल से सलाम है। वहीं कई यूजर्स ने अलग-अलग इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा जुगाड़ नहीं देखा होगा! शख्स का हेलमेट देखकर आप हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

सूखे पत्ते पर शख्स ने जो कलाकारी दिखाई उसे देख दिल खुश हो जाएगा आपका, Video सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।