1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सूखे पत्ते पर शख्स ने जो कलाकारी दिखाई उसे देख दिल खुश हो जाएगा आपका, Video सोशल मीडिया पर वायरल

सूखे पत्ते पर शख्स ने जो कलाकारी दिखाई उसे देख दिल खुश हो जाएगा आपका, Video सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 09, 2024 10:33 am IST,  Updated : Nov 09, 2024 10:33 am IST

एक आदमी ने अपनी स्किल दिखाते हुए एक सूखे पत्ते पर रंग बिरंगी चिड़िया बनाई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। आप जब उसकी कलाकारी को देखेंगे तो आप खुद को उसकी तारीफ करने से नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वायरल वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है। यहां हर दिन आपको कुछ न कुछ वायरल होता हुआ मिल ही जाएगा। आमतौर पर आपको सोशल मीडिया पर डांस, जुगाड़, लड़ाई, स्टंट आदि के ही वीडियो नजर आते होंगे। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिन्हें देखकर इंसान अंदर से खुश हो जाता है क्योंकि उसमें गजब की कलाकारी या फिर प्यारे बच्चों की दिल खुश कर देने वाली हरकतें होती हैं। अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक मस्त कलाकारी देखने को मिलेगी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स ने सबसे पहले तो सूखे पत्ते पर पेन या फिर स्केच से चिड़िया बनाया है। इसके बाद वो सुई धागे से उसपर असली कलाकारी दिखाना शुरु करता है। पहले वो आंखों को लाल और काले रंग के धागे से भरता है। उसके बाद चोंच को रंग देता है, फिर सिर को, फिर धीरे-धीरे पूरे शरीर को अलग-अलग रंग के धागों से पिरोना शुरु करता है और आप जब वीडियो का अंत देखेंगे तो आपका दिल वाकई खुश हो जाएगा क्योंकि शख्स धागे से चिड़िया को बहुत ही खूबसूरत बना देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह अविश्वसनीय कला है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पत्ते पर यह गजब का आर्ट है। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह यह कमाल का है, लोग क्रिएटिव आईडिया के साथ सामने आ रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- यह वाकई अविश्वसनीय है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा जुगाड़ नहीं देखा होगा! शख्स का हेलमेट देखकर आप हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

ऐसा भी होता है! मैनेजर ने निकाह के लिए शख्स को नहीं दी छुट्टी तो निकाला गजब का जुगाड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।