1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिला ने दिखाया अपना टैलेंट, Video देख लोगों ने की तारीफ

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिला ने दिखाया अपना टैलेंट, Video देख लोगों ने की तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 15, 2024 02:37 pm IST,  Updated : Aug 15, 2024 02:37 pm IST

एक महिला ने तिरंगा जैसी साड़ी पहनकर अपना टैलेंट दिखाया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप जरूर उसकी तारीफ करेंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
महिला ने दिखाया अपना टैलेंट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज हमारा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 में अंग्रेजों से आजाद होने के बाद हर साल हमारा देश और देश के लोग इसी दिन स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। देश भर में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और इस दौरान देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीर सपूतों को याद किया जाता हैं। वहीं कई लोग अपना टैलेंट भी दिखाते हैं। ऐसा ही एक महिला ने किया और उसके वीडियो सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप खुद को महिला की तारीफ करने से नहीं रोक पाएंगे।

महिला ने वीडियो में दिखाया टैलेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक तिरंगा लगाया है और खुद भी तिरंगे जैसी साड़ी पहनी हुई है। महिला की गोद में एक छोटा बच्चा भी है जिसे उसने एक हाथ से संभाला हुआ है। वहीं दूसरे हाथ में दो बोतलें हैं जिनके टॉप पर आग लगी हुई है। महिला उन्हीं दो बोतलों को बार-बार हवा में उछालकर अपना टैलेंट दिखाती नजर आई। एक हाथ में बच्चा होने के बावजूद महिला ने बहुत ही अच्छे से अपना करतब करके दिखाया। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडियन टैलेंट।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भारतवासियों को कलाकारी में महारत हासिल किए हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- टैलेंट की दाद देनी पड़ेगी जी। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह सुपर।

ये भी पढ़ें-

ट्रैफिक सिग्नल पर लड़की ने किया कुछ ऐसा जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, Video हो रहा है वायरल

ना ताला और ना चाभी, दरवाजे का लॉक देख हैरत में पड़ जाएंगे आप, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।