1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस वेटर का बैलेंस देखकर आप हो जाएंगे भौचक्के, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

इस वेटर का बैलेंस देखकर आप हो जाएंगे भौचक्के, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 19, 2024 06:20 pm IST,  Updated : Sep 19, 2024 06:20 pm IST

एक वेटर कुछ ऑर्डर लेकर उन्हें डिलीवर करने के लिए साइकिल पर जा रहा है। इस दौरान उसने अपने जो बैलेंस बनाया है, उसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे जो स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं करते होंगे। और स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने वाले लोगों में ऐसे लोग बहुत कम होंगे जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव ना मिले। वरना अधिकतर लोग जिनके पास स्मार्ट फोन है वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव होते ही हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव होंगे। और अगर ऐसा हो तो आप जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक वेटर नजर आ रहा है जिसका बैलेंस देख आप हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक वेटर कुछ ऑर्डर डिलीवर करने के लिए जा रहा है। मगर वो किसी बाइक पर नहीं बैठा है और खाने का ऑर्डर पीठ पर टंगने वाले बैग में नहीं है। बल्कि वेटर साइकिल चलाते हुए ऑर्डर देने जा रहा है और पूरा ऑर्डर एक ट्रे में रखा हुआ है जिसे उसने अपने एक हाथ में बैलेंस किया हुआ है। इसका मतलब वेटर के एक हाथ में खाने का ऑर्डर है और दूसरे हाथ से वो साइकिल के हैंडल को संभाल रहा है। हैरानी इस बात की है कि उसके हाथ में रखे ट्रे में कई कटोरे रखे हुए हैं और सभी में कुछ ना कुछ खाने के लिए रखा हुआ है। ट्रे और साइकिल, दोनों को बैलेंस करता हुआ जा रहा है और यही कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर saigonhappytour नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाह यह काफी अच्छा स्किल है। दूसरे यूजर ने लिखा- कड़ी मेहनत करने वाले की सही परिभाषा। तीसरे यूजर ने लिखा- अच्छा लग रहा है लेकिन मैं ढका हुआ खाना पसंद करता हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसे देखकर मुझे भूख लग गई।

ये भी पढ़ें-

घूमने आई महिला टूरिस्ट के हाथ पर चढ़ गया बंदर और पीने लगा ड्रिंक, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

सोसाइटी में ज्यादा पार्सल आने से परेशान हुआ Security Guard और कर दी शिकायत, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।