1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घूमने आई महिला टूरिस्ट के हाथ पर चढ़ गया बंदर और पीने लगा ड्रिंक, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

घूमने आई महिला टूरिस्ट के हाथ पर चढ़ गया बंदर और पीने लगा ड्रिंक, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 19, 2024 05:18 pm IST,  Updated : Sep 19, 2024 05:20 pm IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे एक बंदर ने पीने की चीज देखते ही एक टूरिस्ट के हाथ पर चढ़ गया।

Screen Grab- India TV Hindi
महिला के हाथ पर चढ़कर बंदर पीने लगा ड्रिंक Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी ही मजेदार है। यहां अलग-अलग तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी खतरनाक स्टंट के वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा जुगाड़ और टैलेंट के भी वीडियो वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी कुछ जानवरों के भी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो जाते हैं। उन वीडियो देखने के बाद कभी डर लगता है तो कभी जानवरों पर प्यार आने लगता है। इसके अलावा कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखने के बाद हंसी आती है। हंसी दिलाने वाले ज्यादातर वीडियो बंदर के ही निकलते हैं। अभी भी एक बंदर का ही वीडियो वायरल हो रहा है।

बंदर ने ड्रिंक के लिए क्या किया?

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बंदर की नजर एक टूरिस्ट के हाथ में रखे ड्रिंक पर पड़ती है। ड्रिंक देखने के तुरंत बाद बंदर चलकर उसके पार पहुंच जाता है। इसके बाद बंदर महिला के पैंट को पकड़कर ऊपर चढ़ने लगता है और कुछ ही देर में बंदर महिला के उस हाथ पर जाकर बैठ जाता है जिस हाथ में महिला ने ड्रिंक रखा हुआ है। इतना ही नहीं इसके बाद बंदर उस ड्रिंक को स्ट्रो के जरिए पीने लगता है। यह सब देखकर महिला हैरान भी होती और उसे हंसी भी आने लगती है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @Mr_mikoo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आज तो भाई की पार्टी हो गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये तो दादागिरी है यार। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या हो रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- इनकी भी अलग ही हरकत है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मजे हैं बंदर के।

ये भी पढ़ें-

सोसाइटी में ज्यादा पार्सल आने से परेशान हुआ Security Guard और कर दी शिकायत, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा

मास्टर जी का तो पोपट हो गया! देसी नाव से पानी वाले इलाके को पार करना पड़ गया भारी, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।