1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मॉडिफाइड Nano कार लेकर सड़क पर निकला शख्स, Video देख आप पूरी तरह से हो जाएंगे दंग

मॉडिफाइड Nano कार लेकर सड़क पर निकला शख्स, Video देख आप पूरी तरह से हो जाएंगे दंग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 19, 2024 11:38 am IST,  Updated : Sep 19, 2024 11:40 am IST

एक शख्स ने अपनी नैनो कार को इस तरह मॉडिफाई किया जिसके बारे में आपने कभी सोचा तक नहीं होगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने नैनो कार को किया मॉडिफाई Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ नया और अनोखा देखने को मिलता रहता है। कभी ऐसा जुगाड़ देखने को मिल जाएगा जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं था तो अगले ही वीडियो में ऐसी कारीगरी दिखेगी जो आपको हैरान करके रख देगी। इस तरह अलग-अलग कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी एक कार का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। एक शख्स ने अपनी कार को इस तरह मॉडिफाई किया है जैसा आपने अब तक नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

नैनो का ऐसा लुक कभी देखा है?

आपने अब तक सड़कों पर कई बार नैनो कार को चलते हुए देखा होगा। अलग-अलग रंगों की कार भी देखी होगी। मगर सभी का लुक एक जैसा ही देखा होगा। लेकिन एक शख्स ने अपनी नैनो कार को मॉडिफाई करके ओपन कार जैसा बना दिया। उसे अपनी गाड़ी से छत को हटा दिया। इसके साथ ही पीछे के ग्लास को भी हटाया और दरवाजे का वो हिस्सा हटा दिया जो गाड़ी की छत से लगता है। इस तरह उसने अपनी गाड़ी को मॉडिफाई करके युनिक लुक दे दिया। अब सोशल मीडिया पर उसकी गाड़ी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bhilaitrend नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आप सभी को कैसा लगा?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 98 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये नैनो नहीं नैनोगिनी है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई बारिश के टाइम क्या तालपत्री लगाते हो उसमें। तीसरे यूजर ने लिखा- कार की एसी RIP। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो उजड़ा हुआ नैनो लग रहा है।

ये भी पढ़ें-

अपने डांस और एक्सप्रेशन से बच्ची ने जीता लोगों का दिल, Video सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल

पढ़ाई करते-करते रोने लगा बच्चा, फिर कह दी ऐसी बात कि Video हो गया इंटरनेट पर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।