1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्री-वेडिंग वीडियो बनाने के चक्कर में हो गया कांड, Video देखने के बाद नहीं रुकेगी आपकी हंसी

प्री-वेडिंग वीडियो बनाने के चक्कर में हो गया कांड, Video देखने के बाद नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 09, 2024 04:28 pm IST,  Updated : Nov 09, 2024 04:32 pm IST

एक कपल नांव पर खड़े होकर प्री-वेडिंग वीडियो बनवा रहा था मगर इसी बीच जो हुआ, वो कपल दोबारा कभी इसका नाम भी नहीं लेगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी रील के लिए अजीब हरकत करने वालों का वीडियो वायरल होता है तो कभी ऐसी बच्ची का वीडियो वायरल होता है जिसकी क्यूट हरकत लोगों का दिल जीत लेती है। इसके अलावा हर दिन जुगाड़ के तो कई वीडियो वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर स्टंट से भी जुड़े काफी वीडियो वायरल होते हैं मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर आपको हंसी आएगी। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक कपल किसी नांव पर खड़ा है। महिला जहां खड़ी है, आदमी उसके ठीक पीछे खड़ा है। वीडियो बन रहा है और आदमी महिला को अपनी तरफ मोड़ता है। मगर इसी दौरान महिला का बैलेंस बिगड़ता है और वो आदमी को पकड़ती है लेकिन बैलेंस फिर भी नहीं बनता हैं और दोनों नदी में गिर जाते हैं। इसके  बाद कैमरा मैन रिकॉर्डिंग बंद कर देता है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई, मगर अभी ये वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @prof_desi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हो गया प्री वेडिंग वीडियोग्राफी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हां जी हो गया इनका फोटो शूट, वो भी अलग अंदाज में। दूसरे यूजर ने लिखा- ओवरवेट था इसलिए हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- हो गया कांड, और करो शूटिंग। एक अन्य यूजर ने लिखा- वीडियो के चक्कर में गिर गए।

ये भी पढ़ें-

इंदौर: हादसे के बाद ब्रेन डेड घोषित हुई पत्नी, फिर मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाकर पति ने दी अंतिम विदाई

मुंबई लोकल में बैठने के लिए शख्स ने किया गजब का जुगाड़, देखकर आप भी करेंगे तारीफ, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।