आप जब कभी भी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाएंगे तो वहां आपको अलग-अलग पोस्ट जरूर नजर आएंगे। उनमें अलग-अलग वीडियो भी देखने को मिलेंगे। कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। आपने भी अब तक कई वायरल वीडियो देखे होंगे और उन्हें देखने के बाद उसके मुताबिक रिएक्ट भी किया होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक गजब का कुर्ता देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं कुर्ता कैसा जो वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आपने अलग-अलग तरीके के कुर्ते सिलवाए या फिर खरीदे होंगे। अलग-अलग मौके पर आपने उन्हें पहना भी होगा। मगर हर कुर्ते का पॉकेट लगभग एक जैसा ही होता जिसमें कुछ जरूरी सामान को रखा जा सकता है। मगर वायरल हो रहे कुर्ते का पॉकेट इतना बड़ा है कि उसमें एक बड़ा सा तकिया भी फिट हो सकता है। जी हां, आपने सही पढ़ा है। वायरल वीडियो में एक शख्स ऐसा करके दिखाता भी है। वो सामने वाले शख्स के कुर्ते की जेब में बड़ा सा तकिया डालकर दिखाता है और यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर meme_isb नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 17 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- डोरेमोन की पॉकेट है। दूसरे यूजर ने लिखा- कराची में डकैती की तैयारी कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- बच्चा चुराने वाला कुर्ता। चौथे यूजर ने लिखा- पूरे साल का राशन आ जाएगा इसमें।
ये भी पढ़ें-
इंडिकेटर खराब हुआ तो बंदे ने लगाया गजब का दिमाग, Video देख आप भी करेंगे उसकी तारीफ
एस्केलेटर पर चढ़ते शख्स का Video हो रहा है वायरल, देखकर लोगों ने भी किए कमेंट