हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया साइट्स पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी वो वीडियो आते ही होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए अतरंगी हरकत करने वालों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा जुगाड़, स्टंट आदि के भी वीडियो वायरल होते हैं। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो इन सभी से अलग है। अभी दो अलग-अलग जानवरों के बीच छिड़े जंग का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक खेत में तीन कुत्ते खड़े हैं और उनके बीच में एक नेवला नजर आ रहा है। सबसे पहले तो एक कुत्ता उस नेवले को अपने दांतों से पकड़ता है और उसे उठाकर फेंक देता है। इसके बाद नेवला गुस्से में आता है और उनपर हमला करने के लिए भागता है तो कुत्ते खुद को बचाते हुए पीछे हट जाते हैं। एक बार फिर एक कुत्ता नेवले को उठाकर फेंकता है और फिर नेवला उनकी तरफ बढ़ता है तो कुत्ते खुद को बचाते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MojClips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गलत पंगा ले लिया इन्होंने, अब ये इनको मजा चखा के जाएगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पंगा सोच समझकर लेना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- इनका पंगा भी WWE से कम नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये नेवला जल्दी पीछा छोड़ेगा नहीं अब, बहुत जिद्दी होते हैं यह जानवर। एक अन्य यूजर ने लिखा- गजब का फाइट हो गया।
ये भी पढ़ें-
प्री-वेडिंग वीडियो बनाने के चक्कर में हो गया कांड, Video देखने के बाद नहीं रुकेगी आपकी हंसी