1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंडिकेटर खराब हुआ तो बंदे ने लगाया गजब का दिमाग, Video देख आप भी करेंगे उसकी तारीफ

इंडिकेटर खराब हुआ तो बंदे ने लगाया गजब का दिमाग, Video देख आप भी करेंगे उसकी तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 10, 2024 12:22 pm IST,  Updated : Nov 10, 2024 12:22 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स का गजब का दिमाग देखने को मिला। वीडियो देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे और आपको हंसी भी आएगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आपने कई वायरल वीडियो देखे ही होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी गजब के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। इसके अलावा स्टंट करते लोगों का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। वहीं कई बार लोगों के जुगाड़ का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है। 

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है एक शख्स अपनी स्कूटी पर बैठकर कहीं जा रहा है। सड़क पर जाते हुए एक मोड़ आता है जहां उसे अपनी स्कूटी को लेफ्ट करना होता है लेकिन उसका इंडिकेटर नहीं जलता है। ऐसे में वो अपना दिमाग चलाता है और अपने लेफ्ट पैर को बाहर निकालकर ऊपर नीचे की तरफ करने लगता है और स्कूटी को मोड़ लेता है। ऐसा वो इसलिए करता है ताकि पीछे आने वाले लोगों को पता चल जाए कि उसे किधर जाना है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब बाइक का इंडिकेटर काम न करे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेटे कब टांग चली जाएगी, पता नहीं पड़ेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा तरीका पहली बार देखा। तीसरे यूजर ने लिखा- इंडिकेटर ठीक भी कराया जा सकता है। चौथे यूजर ने लिखा- क्या बात है, जबरदस्त। एक अन्य यूजर ने लिखा- कितने तेजस्वी लोग हैं पर पैर कोई तोड़ भी देगा।

ये भी पढ़ें-

एस्केलेटर पर चढ़ते शख्स का Video हो रहा है वायरल, देखकर लोगों ने भी किए कमेंट

यहां तो भाई के साथ ही गेम हो गया, वायरल Video देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।